IPL 2026: RCB की 'धुनाई' के बाद वैभव सूर्यवंशी को मिला विराट कोहली से खास गिफ्ट, इंटरनेट पर तस्वीरें वायरल!

Virat Kohli Gift for Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में लगातार अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने RCB के खिलाफ 78 रन की पारी खेली. मैच के बाद उन्हें विराट कोहली से खास गिफ्ट मिला.

Vaibhav Sooryavanshi Virat Kohli
1 / 6

Virat Kohli Gift for Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अपनी तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. वैभव ने मात्र 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और इसके बाद भी नहीं रुके. उन्होंने 26 गेंदों में 78 रन जड़े. वैभव सूर्यवंशी की इस पारी ने विराट कोहली की टीम RCB की जीत की मंशा पर पानी फेर दिया. वैभव सूर्यवंशी को अपनी इस ताबड़तोड़ पारी के बाद विराट कोहली की तरफ से एक ऐसा तोहफा मिला, जिसे वो कभी नहीं भूल पाएंगे.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी की पारी ने पलटा मैच

वैभव सूर्यवंशी की पारी ने पलटा मैच2 / 6

RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 202 रन का लक्ष्य सामने रखा था. जवाब में वैभव सूर्यवंशी ने 78 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. उन्होंने 300 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 8 चौके और 7 छक्के जड़े. सूर्यवंशी ने अपनी इस पारी में भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड का हाल बेहाल कर दिया.

विज्ञापन

विराट कोहली से मिला गिफ्ट

विराट कोहली से मिला गिफ्ट3 / 6

वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को हैरान कर दिया है. विराट कोहली की ओर से उन्हें मैच के बाद एक खास गिफ्ट मिला. कोहली ने उनकी कैप पर अपना ऑटोग्राफ दिया और एक खास मैसेज भी लिखा. विराट ने कैप पर लिखा, 'डिअर वैभव, आप बहुत अच्छा कर रहे हैं.'

वैभव सूर्यवंशी के पास है ऑरेंज कैप

वैभव सूर्यवंशी के पास है ऑरेंज कैप4 / 6

वैभव सूर्यवंशी 78 रन की पारी के साथ ऑरेंज कैप की रेस में नंबर 1 बन चुके हैं. उन्होंने 4 मैचों में 200 रन जड़े हैं. उन्होंने अपने ओपनिंग पार्टनर यशस्वी जायसवाल को पीछे छोड़कर ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा लिया है.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी ने बनाया खास रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने बनाया खास रिकॉर्ड5 / 6

वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंदों में RCB के खिलाफ अर्धशतक जड़ा. इसी के साथ वो पावरप्ले में सबसे ज्यादा बार 50 का आंकड़ा पार करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने केएल राहुल, ईशान किशन और यशस्वी जायसवाल जैसे बड़े खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है.

अब मैदान पर कब उतरेंगे वैभव?

अब मैदान पर कब उतरेंगे वैभव?6 / 6

राजस्थान रॉयल्स ने अब तक 4 मैचों में हिस्सा लिया है और चारों में उनकी जीत हुई है. अब उनका अगला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होगा. 13 अप्रैल को हैदराबाद में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. वैभव सूर्यवंशी इस मैच में भी रनों की बारिश करना चाहेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन