जो गेल-कोहली नहीं कर पाए वो अभिषेक शर्मा ने कर दिखाया, टी20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

IPL 2026: आईपीएल के 19वें सीजन में एक बार फिर से तूफानी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का बल्ला जमकर गरज रहा है. उन्होंने सनराइजर्स की तरफ से खेलते हुए तूफानी बल्लेबाजी की और दिल्ली के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं. इसी के साथ उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है.

jacket (9)
1 / 6

IPL 2026: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी अभिषेक शर्मा ने आईपीएल में कमाल का रंग में नजर आ रहे हैं. उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में 68 गेंदों का सामना करते हुए 135 रनों की पारी खेली. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेली गई इस एक पारी के दम पर अभिषेक शर्मा ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. इसी के साथ उन्होंने एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है जो कि आज तक क्रिस गेल और विराट कोहली जैसे टी20 क्रिकेट के दिग्गज तक नहीं कर पाए हैं.

विज्ञापन

अभिषेक ने खेली तूफानी पारी

अभिषेक ने खेली तूफानी पारी2 / 6

अभिषेक शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा. उनका ये शतक बेहद ही खास था. ये उनके टी20 करियर का 9वां शतक था. इसी के साथ टी20 क्रिकेट में वो सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में विराट के साथ टॉप पर काबिज हो गए हैं. 

विज्ञापन

47 गेंदों में जड़ा शतक

47 गेंदों में जड़ा शतक3 / 6

अभिषेक शर्मा ने दिल्ली के खिलाफ मैच में 47 गेंदों में ही अपना शतक पूरा कर लिया था. इस पारी में उन्होंने उन्होंने 198.53 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए नाबाद पारी खेली.

सबसे ज्यादा 130+ स्कोर

सबसे ज्यादा 130+ स्कोर 4 / 6

इस आतिशी पारी के दम पर अब वो टी20 क्रिकेट के इतिहास में 130+ रनों की पारी सबसे ज्यादा बार खेलने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं. उन्होंने अभी तक के टी20 करियर में 4 बार ये कारनामा किया है. इससे पहले कोई भी बल्लेबाज 4 बार ऐसा नहीं कर पाया है.

विज्ञापन

गेल का नाम दूसरे नंबर पर

गेल का नाम दूसरे नंबर पर5 / 6

टी20 क्रिकेट में ये रिकॉर्ड दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम था. उन्होंने अपने टी20 करियर में ये कमाल 3 बार किया था. आईपीएल में उनकी सबसे बड़ी पारी 175 नाबाद रनों की आई थी. गेल के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया के एरोन फिंच भी ये काम 3 बार कर चुके हैं. 

ऑरेंज कैप पर किया कब्जा

ऑरेंज कैप पर किया कब्जा6 / 6

इस धमाकेदार पारी के दम पर अभिषेक शर्मा ऑरेंज कैप की रेस में अब टॉप पर काबिज हो गए हैं. उन्होंने इस सीजन अब तक खेले 7 मैचों में 323 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 53.83 का रहा है तो वहीं स्ट्राइक रेट 215 का रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन