CSK Probable Playing 11: आईपीएल 2025 में शर्मनाक प्रदर्शन करने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 से पहले बड़े बदलाव किए हैं. आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में फ्रेंचाइजी ने युवा खिलाड़ियों पर बहुत ज्यादा निवेश किया है. जिसके कारण ही ऑक्शन के बाद से ही इस टीम की संभावित प्लेइंग 11 पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. अब रविचंद्रन अश्विन ने सीएसके की संभावित प्लेइंग 11 बनाई हैं. जहां पर उन्होंने इंपैक्ट खिलाड़ियों के बारे में भी बात की है.
सीएसके की प्लेइंग 11 पर चल रही है चर्चा
संजू सैमसन के ट्रेड होने के बाद उनका सलामी बल्लेबाज के तौर पर खेलना लगभग पक्का नजर आ रहा है. वहीं आयुष म्हात्रे की भी प्लेइंग 11 में जगह लगभग पक्की नजर आ रही है. ऐसे में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को रविचंद्रन अश्विन ने तीसरे नंबर पर खिलाया है. चौथे नंबर पर शिवम दुबे तो वहीं नंबर 5 पर वो डेवाल्ड ब्रेविस को मौका दे रहे हैं. वहीं रवींद्र जडेजा के रिप्लेसमेंट के तौर पर आए प्रशांत वीर को नंबर 6 पर खिलाया जा सकता है.
अश्विन के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी इस सीजन नंबर 7 पर खेलते हुए नजर आ सकते हैं. वहीं नंबर 8 पर अकील हुसैन और मैट हेनरी में से कोई एक ही खेल सकता है. तेज गेंदबाजी में खलील अहमद और नाथन एलिस को मौका मिलना लगभग तय है. वहीं नूर अहमद की भी जगह टीम में पक्की है. इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में टीम के पास 4 विकल्प हैं. जिसमें अंशुल कंबोज, कार्तिक शर्मा, श्रेयस गोपाल और सरफराज खान में से कोई एक खेल सकता है.
ये भी पढ़ें: WTC Points Table: न्यूजीलैंड की जीत से टीम इंडिया को हुआ बड़ा नुकसान, पॉइंट्स टेबल का बदल गया समीकरण
रविचंद्रन अश्विन ने चुनी सीएसके की संभावित प्लेइंग 11
आयुष म्हात्रे, संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, प्रंशात वीर, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), अकील हुसैन/ मैट हेनरी, खलील अहमद, नूर अहमद, नाथन एलिस.
इम्पैक्ट प्लेयर- कॉम्बिनेशन और सिचुएशन के आधार पर अंशुल कंबोज/कार्तिक शर्मा/श्रेयस गोपाल/सरफराज खान
ये भी पढ़ें: ‘मैं पूरी तरह टूट गया था…’, Rohit Sharma ने संन्यास लेने का कर लिया था फैसला, अब बुरे दिनों को किया याद
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
30 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines