IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस सीजन काफी उतार चढ़ाव से जूझ रही है. टीम ने इस सीजन खेले 8 मैचों में से 3 में ही जीत दर्ज की है. फ्रेंचाइजी के लिए खिलाड़ियों की चोट एक बड़ी दिक्कत बनकर सामने आ रही है. टीम के कई खिलाड़ी इंजर्ड होकर टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं. ऐसे में मिड सीजन ही टीम ने बड़ा कदम उठाया है. टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार चेन्नई की टीम में मुंबई के आयुष की एंट्री हो सकती है. फ्रेंचाइजी की तरफ से उन्हें मिड सीजन ही ट्रायल के लिए बुलाया गया है.
मुंबई के आयुष को ट्रायल के लिए आया बुलावा
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार 21 साल के युवा खिलाड़ी आयुष वर्तक को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम की तरफ से ट्रायल्स के लिए बुलाया गया है. सूत्र ने इसके बारे में बात करते हुए बताया कि, “हां आयुष को मंगलवार को ट्रायल्स के लिए बुलाया गया है. वो सोमवार रात तक चेन्नई पहुंच जाएंगे.” आयुष एक बल्लेबाजी ऑलराउंडर हैं और उन्होंने अपने छोटे से करियर में बल्ले से काफी प्रभावशाली पारियां खेली हैं. ऐसे में अगर उनका ट्रायल अच्छा जाता है तो वो टीम का हिस्सा बन सकते हैं. आयुष म्हात्रे को भी इंजरी रिप्लेसमेंट के तौर पर ही स्क्वॉड में शामिल होने का मौका मिला था.
आयुष ने छोटे करियर में दिखाई काबिलियत
आयुष वर्तक ने अपने छोटे से करियर में कमाल का टैलेंट प्रदर्शन किया है. मुंबई लोकल क्रिकेट में आयुष पारसी जिमखाना के लिए खेलते हैं. इसी के साथ उन्होंने मुंबई अंडर 23 टीम के लिए कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी में कप्तानी भी की है. वो अभी तक मुंबई की सीनियर टीम का हिस्सा नहीं बन पाए हैं लेकिन बड़ा कुछ करने का दम रखते हैं. उनके पास बड़े हिट्स लगाने की क्षमता है, मेन्स स्टेट ए ट्रॉफी 2025 में उन्होंने 363 रन बनाए थे और इस दौरान उनके बल्ले से 26 छक्के निकले थे. हाल ही में उनको MCA’s U23 आउटस्टेंडिंग परफॉर्मेंस अवॉर्ड 2024 से भी नवाजा गया था.
ये भी पढ़िए- BAN vs NZ: बांग्लादेश ने पहले टी20 में किया बड़ा उलटफेर, तौहीद ह्रीदोय के दम पर न्यूजीलैंड को 6 विकेट से चटाई धूल
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
19 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
52 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines