BAN vs NZ: बांग्लादेश ने पहले टी20 में किया बड़ा उलटफेर, तौहीद ह्रीदोय के दम पर न्यूजीलैंड को 6 विकेट से चटाई धूल

BAN vs NZ: बांग्लादेश की टीम ने पहले टी20 मैच में बड़ा कमाल करते हुए न्यूजीलैंड को पटखनी देने का काम किया है. टीम ने दमदार खेल दिखाते हुए 2 ओवर रहते हुए मैच अपने नाम कर लिया. इस मैच में टीम के लिए तौहीद ह्रीदोय बेहतरीन बल्लेबाज बनकर सामने आए और उन्होंने टीम को जीत दिलाई.

jacket (1) (17)

BAN vs NZ: बांग्लादेश की टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए पहले टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से परास्त कर दिया है. इसी के साथ टीम ने 3 मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की अहम बढ़त भी हासिल कर ली है. इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी. कीवी टीम के लिए कैटन क्लार्क और डेन क्लीवर ने शानदार अर्धशतक जड़े, जिसके दम पर टीम ने 20 ओवरों में 182 रनों का स्कोर खड़ा किया. बांग्लादेश के बल्लेबाजों को इस लक्ष्य को हासिल करने में कोई परेशानी नहीं हुई. टीम ने 12 गेंद रहते ही मैच अपने नाम कर लिया.

विज्ञापन

ह्रीदोय की पारी ने टीम को जिताया

बांग्लादेश के लिए इस मैच में तौहीद ह्रीदोय ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. उन्होंने 27 गेंदों में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 51 रनों की पारी खेली. इस पारी में उनके बल्ले से 188.89 के स्ट्राइक रेट से 2 चौके और 3 छक्के निकले. अंतिम ओवरों में शमीम हुसैन ने भी उनका बखूबी साथ दिया. उन्होंने 13 गेंदों में 31 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के जड़े. न्यूजीलैंड के लिए बेन लिस्टर को छोड़ दें तो और कोई भी गेंदबाजी लय में नजर नहीं आया. उन्होंने 4 ओवर की गेंदबाजी करते हुए महज 23 रन खर्च किए. 

विज्ञापन

बांग्लादेश ने सीरीज में बनाई बढ़त

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी कीवी टीम को शुरुआत कुछ खास नहीं मिली. टीम ने अपना पहला विकेट टिम रॉबिनसन के रूप में 11 रनों पर खो दिया. इसके बाद कैटन क्लार्क और डेन क्लीवर के बीच में शानदार साझेदारी देखने को मिली. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 50 गेंदों में 88 रनों साझेदारी की. इसके बाद लक्ष्य का पीछे करने के लिए उतरे बांग्लादेशी बल्लेबाज ठोस शुरुआत मिली. टीम ने अपना पहला विकेट 41 रनों पर गंवाया. तौहीद ह्रीदोय और शमीम हुसैन ने पारी की आखिरी 19 गेंदों में 49 रन जोड़ा और 2 ओवर रहते ही टीम को जीत दिला दी. इसी के साथ टीम ने सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ