IPL 2026: आईपीएल 2026 में चैंपियन बनी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के लिए एक बुरी खबर आई है. फाइनल मुकाबले के अगले दिन ही बीसीसीआई ने आरसीबी टीम के स्टार खिलाड़ी के खिलाफ एक्शन लिया है. फाइनल मुकाबला के समय आरसीबी टीम के स्टार खिलाड़ी ने सेलिब्रेशन में अपनी हदें पार कर दी थी. जिसके बाद अंपायर ने मैच रेफरी से इसकी शिकायत की थी. अब आरसीबी के इस स्टार खिलाड़ी पर बीसीसीआई ने बैन लगा दिया है.
आरसीबी के स्टार खिलाड़ी के खिलाफ हुए एक्शन
आईपीएल 2026 फाइनल मुकाबले में आरसीबी के खिलाड़ी विकेट का जश्न मना रहे थे. उस समय टिम डेविड ने बड़ी शर्मनाक हरकत की थी. दरअसल गुजरात टाइटंस की पारी के 10वें ओवर में जब एक विकेट गिरा, तो समय डेविड ने मैच अंपायर नितिन मेनन के ऊपर आईस बैग फेंका था. जिसकी शिकायत मैच रेफरी से हुई थी. फाइनल के अगले दिन बीसीसीआई ने इसके ऊपर एक्शन लिया. डेविड की 50 प्रतिशत मैच फीस काटी गई और उनको 2 डिमेरिट पॉइंट दिए गए. टिम को आईपीएल की आचार संहिता के आर्टिकल 2.9 का दोषी पाया गया है. जिसमें किसी खिलाड़ी, अंपायर या मैच ऑफिशियल की तरफ कुछ खतरनाक फेंकने का उल्लेख है. मैच रेफरी के सामने टिम डेविड ने अपनी गलती मान की है.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 से टीम इंडिया को मिले 7 सितारे, अब इंटरनेशनल क्रिकेट में मचाएंगे तहलका!
टिम डेविड के ऊपर लगा बैन
इस सीजन टिम डेविड ने तीसरी बार गलती की है. जिसके कारण ही अब उनके 5 डिमेरिट पॉइंट हो गए हैं. ऐसे में नियमों के मुताबिक 1 मैच का बैन लग गया है. अगले सीजन डेविड जिस भी टीम के लिए खेलेंगे. उन्हें पहला मुकाबला मिस करना होगा. हालांकि उसे मुकाबले को इसमें गिना जाएगा, जिसमें डेविड टीम के साथ जुड़े हुए हो. बात आईपीएल 2026 में डेविड के प्रदर्शन की करें, तो उन्होंने इस सीजन बतौर मैच फिनिशर कमाल का प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही आरसीबी की टीम ने लीग स्टेज में कमाल का प्रदर्शन किया है.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 ने खत्म की टीम इंडिया की सबसे बड़ी परेशानी, अब बीसीसीआई पर टिकी हैं नजरें
संबंधित खबरें
IPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
1 hr agoLIVE: अर्शदीप सिंह ने भारत को दिलाया दूसरा विकेट, बैकफुट पर न्यूजीलैंड
2 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
9 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
10 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
10 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
11 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
11 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
12 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
12 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines