हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026: कप्तान अक्षर पटेल ने किसे बताया दिल्ली कैपिटल्स की हार का जिम्मेदार? मैच के बाद छलका दर्द

Axar Patel on DC Loss: IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रन से हरा दिया. अब DC के कप्तान अक्षर पटेल ने हार के बाद बड़ा बयान दिया और बताया कि किस कारण से उनकी टीम को तीसरी पराजय का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन
हार के बाद अक्षर का बड़ा बयान

Axar Patel on DC Loss: IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स को अपनी तीसरी हार का सामना करना पड़ा. 21 अप्रैल को राजीव गांधी स्टेडियम में DC की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद से हुई थी. इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 47 रन से हार मिली. SRH के बल्लेबाजों ने DC की जमकर धुनाई की. फैंस हार का जिम्मेदार दिल्ली की खराब गेंदबाजी को मान रहे हैं. हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल का दर्द छलका और उन्होंने हार पर बड़ा बयान दिया.

अक्षर पटेल ने किसे हार का जिम्मेदार बताया?

मैच के बाद इंटरव्यू में अक्षर पटेल ने गेंदबाजों का पक्ष लिया और बताया कि उनकी गलती नहीं थी. उन्होंने खराब फील्डिंग पर हार का ठीकरा फोड़ा. बता दें कि मैच में नीतीश राणा ने अभिषेक शर्मा का कैच छोड़ा था और रनआउट के मामले में भी कुछ गलतियां हुई. अक्षर ने कहा, ‘अगर कोई इतना अच्छा बल्लेबाज करता है, तो इसमें प्लानिंग की कोई गलती नहीं है. इस तरह (अभिषेक शर्मा के शतक) के प्रदर्शन को श्रेय मिलना चाहिए. जिस तरह से हेनरिक क्लासेन ने बल्लेबाजी की, इसमें हमारे गेंदबाजों की गलती नहीं थी.’

पटेल ने आगे कहा, ‘जब कोई ऐसी बल्लेबाजी करता है, तो कप्तान और कोच को यह मान लेना चाहिए कि उन्हें रोकना मुश्किल है. मैं गेंदबाजों को यही बोल रहा था कि अगर आप गेंद सही जगह डालेंगे, तो भी वो शॉट लगाएंगे. फील्डिंग आपके हाथ में होती है. कैच और रनआउट ही आपका सहारा होता है. उस समय गेंदबाजों को सपोर्ट करना जरूरी है. इसी वजह से मुझे लगता है कि हमें बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत थी.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IPL 2026 के बाद टीम इंडिया से बाहर होंगे ये 5 बड़े खिलाड़ी! खराब फॉर्म के कारण सिलेक्टर्स उठा सकते हैं चौंकाने वाला कदम

दिल्ली कैपिटल्स चेज करने में हुई असफल

सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 242 रन बना लिए. अभिषेक शर्मा ने नाबाद 135 रन की पारी खेली. ट्रेविस हेड ने 37 रन, ईशान किशन ने 25 रन और हेनरिक क्लासेन ने 37 रन बनाए. जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 195 रन ही बना पाई. नीतीश राणा ने अर्धशतक जड़ा, वहीं समीर रिजवी ने 41 रन की पारी खेली. हालांकि, कोई भी अपनी पारी को बड़ा नहीं कर पाया और 47 रन से SRH की जीत हुई.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IPL 2026 के बाद टीम इंडिया से बाहर होंगे ये 5 बड़े खिलाड़ी! खराब फॉर्म के कारण सिलेक्टर्स उठा सकते हैं चौंकाने वाला कदम

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola