---विज्ञापन---

IPL 2026: मैदान पर दादागिरी पड़ी महंगी! अंपायर से उलझे MI के अहम सदस्य, BCCI ने लगाया भारी जुर्माना

Kieron Pollard Fined Match Fees: IPL 2026 के दौरान MI के अहम सदस्य कीरोन पोलार्ड से बड़ी गलती हो गई. उन्होंने अंपायर से पंगा लिया और यह गलती उन पर भारी पड़ी है. BCCI ने उन पर भारी जुर्माना लगा दिया है.

---विज्ञापन---

Kieron Pollard Fined Match Fees: IPL 2026 में 14 मई को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच धमाकेदार मैच हुआ. इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से जीत दर्ज की. मैच आखिरी ओवर तक गया और नतीजा किसी भी ओर झुक सकता था. दबाव की स्थिति में मुंबई इंडियंस के पूर्व खिलाड़ी और बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड अंपायर से उलझ गए. इसी के बाद BCCI ने पोलार्ड पर सख्त एक्शन लिया है और भारी जुर्माना लगा दिया है.

कीरोन पोलार्ड पर BCCI का सख्त एक्शन

BCCI ने अपनी मीडिया एडवाइजरी में बताया कि मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड पर अंपायर से बहस करने के चलते मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगा दिया है. पोलार्ड ने खिलाड़ी और टीम मैनेजमेंट के लिए बनाए गए IPL कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 1 का उल्लंघन किया है और इसी वजह से जुर्माने के अलावा उनके खाते में एक डिमेरिट पॉइंट भी जुड़ गया है.

---विज्ञापन---

पोलार्ड ने IPL कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.3 का उल्लंघन किया है, जो मैच के दौरान गलत भाषा के इस्तेमाल से जुड़ा है. मीडिया एडवाइजरी में बताया गया है कि दूसरी पारी के 19वें ओवर में पोलार्ड ने चौथे अंपायर से बहस की और गलत भाषा का उपयोग किया. BCCI ने इसी वजह से उनके खिलाफ एक्शन लिया. मैच रेफरी पंकज धर्मानी ने फाइन लगाया और पोलार्ड ने अपनी गलती मानते हुए सजा एवं जुर्माना स्वीकार किया.

ये भी पढ़ें:- IPL 2026: लगातार पांचवीं हार के बाद छलका श्रेयस अय्यर का दर्द, MI के खिलाफ मैच के बाद आया बड़ा बयान

---विज्ञापन---

मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से जीता मैच

पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 रन स्कोरबोर्ड पर दर्ज किए. प्रभसिमरन सिंह ने 57 रन की शानदार पारी खेली, वहीं अजमतुल्लाह उमरजाई ने 38 रन की पारी खेली. मुंबई इंडियंस की ओर से शार्दुल ठाकुर ने 4 विकेट झटके, वहीं दीपक चाहर ने 2 विकेट अपने नाम किए. MI की शुरुआत शानदार रही. रयान रिकेल्टन ने 48 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, वहीं तिलक वर्मा ने 33 गेंदों में नाबाद 75 रन बनाए. मुंबई इंडियंस ने एक गेंद शेष रहते 6 विकेट से मैच जीत लिया.

ये भी पढ़ें:- IPL 2026: क्या हार्दिक पांड्या छोड़ रहे हैं मुंबई इंडियंस? शार्दुल ठाकुर ने अफवाहों के बीच दिया चौंकाने वाला जवाब

---विज्ञापन---

First published on: May 15, 2026 10:14 AM

End of Article

About the Author

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola