IPL 2026 Auction: बीसीसीआई मौजूदा समय में आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन की तैयारी कर रही है. इस बीच पिछले सीजन के फाइनलिस्ट पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर की ऑक्शन में एंट्री हुई है. अय्यर ने अब मजबूत टीम बनाने का जिम्मा अपने हाथों में ले लिया है. हालांकि इस दौरान पंजाब किंग्स को अपने कोच रिकी पोंटिंग की कमी खलने वाली है. जिन्होंने मिनी ऑक्शन से पहले हाथ खींच लिए हैं. वहीं न्यूजीलैंड का दिग्गज अपनी टीम का साथ नहीं छोड़ रहा है.
श्रेयस अय्यर ऑक्शन टेबल में आएंगे नजर
क्रिकबज की रिपोर्ट्स के अनुसार आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में पंजाब किंग्स के टेबल पर कप्तान श्रेयस अय्यर नजर आ सकते हैं. फिलहाल अय्यर पूरी तरह से फिटनेस हासिल करने का प्रयास कर रहे हैं. जिसके कारण ही वो टेबल पर नजर आ सकते हैं. हालांकि पंजाब किंग्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग टेबल में नहीं नजर आएंगे. पोंटिंग फिलहाल द एशेज 2025-26 में कमेंट्री करते हुए नजर आ रहे हैं. जहां पर उन्हें रिलीज नहीं किया जाएगा. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया से ही अपनी टीम की मदद करेंगे. आपको बता दें कि ऑक्शन के दौरान एक टीम के टेबल पर सिर्फ 8 सदस्य ही हो सकते हैं. ऐसे में सभी फ्रेंचाइजी इन सदस्यों के नामों की लिस्ट पहले ही बीसीसीआई को भेज देती हैं.
ये भी पढ़ें: ‘My Hero..’ हार्दिक पांड्या के दिल जीतने वाले बयान पर गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा का रिएक्शन वायरल
डेनियल विटोरी आएंगे नजर
ऑस्ट्रेलिया टीम के साथ जुड़े डेनियल विटोरी हालांकि इस दौरान ऑक्शन में नजर आएंगे. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया टीम से इस बारे में बात कर ली है. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पिछले सीजन बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था. ऐसे में वो इस बार टेबल पर बैठकर पिछले सीजन की गलतियां को सुधारने का पूरा प्रयास करेंगे. वहीं बाकी टीमों के सपोर्ट स्टाफ और मैनेजमेंट के लोग ही ऑक्शन टेबल में नजर आने वाले हैं. आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में अब सिर्फ 5 दिन ही बचे हुए हैं. फैंस 16 दिसंबर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: दोस्ती निभाना कोई सचिन तेंदुलकर से सीखे, 15 सालों के बाद कुछ ऐसे निभाया अपना वादा
संबंधित खबरें
चौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
3 mins agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
11 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
12 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
13 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
13 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines