गुवाहाटी टेस्ट तक शुभमन गिल नहीं हुए फिट तो कौन लेगा प्लेइंग-11 में जगह? गंभीर-अगरकर का ये 'फेवरेट' है रेस में सबसे आगे!

India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला गुवाहाटी में खेला जाएगा. इस मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल का खेलना संदिग्ध है. ऐसे में गिल अगर दूसरा मैच नहीं खेलते हैं तो उनकी जगह किस खिलाड़ी को भारतीय प्लेइंग 11 में मौका मिलेगा? आइए जानते हैं.

cricket News - 2025-11-17T144659.841

India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता में खेला गया था. इस मैच में साउथ अफ्रीका ने दमदार खेल दिखाते हुए जीत हासिल की थी. टीम इंडिया के लिए इस मैच में बुरी खबर भी आई थी, क्योंकि कप्तान शुभमन गिल चोट की वजह से पहली पारी में रिटायर्ड हर्ट हुए, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने बल्लेबाजी नहीं की. ऐसे में अगर वह दूसरे टेस्ट मैच से पहले फिट नहीं होते हैं तो किस खिलाड़ी को प्लेइंग 11 में जगह मिलेगी? रेस में सबसे आगे स्टार ऑलराउंडर का नाम है.

विज्ञापन

गिल गंभीर चोट का शिकार

कोलकाता टेस्ट मैच में शुभमन गिल की गर्दन में ऐंठन हो गई थी. पहली पारी में वह 3 गेंदें खेलकर रिटायर्ड हर्ट हो गए. इसके बाद दूसरी पारी में भी वह बल्लेबाजी करने नहीं उतरे, क्योंकि वह अस्पताल में भर्ती थे. हालांकि अब उनकी अस्पताल से छुट्टी हो चुकी है. लेकिन सवाल ये है कि गिल अगर दूसरे टेस्ट मैच से पहले, जो 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाना है, इस मैच से पहले फिट नहीं होते हैं तो किस खिलाड़ी को जगह मिलेगी.

विज्ञापन

इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका

गिल की जगह हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर नितीश रेड्डी पर भरोसा जता सकते हैं. नितीश साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज का हिस्सा थे. लेकिन मैच से पहले उन्हें दल से बाहर कर इंडिया A और साउथ अफ्रीका A के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज में खेलने के लिए कहा गया था.

विज्ञापन

लेकिन नितीश रेड्डी को अब फिर से मौका मिल सकता है, क्योंकि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में खेली गई टेस्ट सीरीज के दौरान रेड्डी को मौका मिला था. इसके अलावा वेस्टइंडीज के खिलाफ भी खेली गई टेस्ट सीरीज में उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया था. गंभीर और अगरकर की जोड़ी एक बार नितीश रेड्डी पर भरोसा जता सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ