IPL 2026 Auction: आंद्रे रसेल के रिटायरमेंट के बाद चमकेगी इस ऑलराउंडर की किस्मत! लगेगी करोड़ों की बोली?

IPL 2026 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के ऑक्शन में कैमरन ग्रीन, वेंकटेश अय्यर, माइकल ब्रेसवेल समेत कई सारे ऑलराउंडर्स पर खूब पैसा बरस सकता है. आंद्रे रसेल के भी ऑक्शन में आने की उम्मीद लगाई जा रही थी लेकिन वो IPL से रिटायर हो गए हैं. हालांकि, वेस्टइंडीज का एक अन्य ऑलराउंडर करोड़ों कमा सकता है.

IPL 2026 Auction

रसेल के संन्यास के बाद चमकेगी इस प्लेयर की किस्मत!

IPL 2026 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 ऑक्शन के आयोजन में सिर्फ तीन का समय बचा है. इस ऑक्शन में ऑलराउंडर्स पर सभी टीमों की नजर रहने वाली है. कैमरन ग्रीन सबसे ज्यादा महंगे बिक सकते हैं. आंद्रे रसेल को भी कोलकाता नाइट राइडर्स ने ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया गया था. लग रहा था ऑक्शन में उनपर करोड़ों रूपये बरसेंगे लेकिन उन्होंने IPL से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया. आंद्रे भले ही संन्यास ले चुके हैं लेकिन वेस्टइंडीज के धाकड़ ऑलराउंडर जेसन होल्डर की किस्मत ऑक्शन में चमक सकती है.

विज्ञापन

शानदार फॉर्म में हैं जेसन होल्डर

जेसन होल्डर के लिए साल 2025 काफी शानदार रहा है. उन्होंने टी20 मैचों में कमाल किया है. न सिर्फ वेस्टइंडीज, बल्कि दुनिया भर की क्रिकेट लीग में भी उनका जलवा देखने को मिला है. जेसन होल्डर ने 2025 में अब तक टी20 में 88 विकेट झटके हैं और उन्होंने 8.46 की इकोनॉमी से गेंदबाजी की है. उनका गेंदबाजी स्ट्राइक रेट 15.4 का रहा है. सिर्फ गेंद ही नहीं, वो बल्ले से भी लगातार तबाही मचा रहे हैं. उन्होंने 2025 में टी20 क्रिकेट में 797 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 158.44 का रहा है. उन्होंने 2025 में अब तक 58 छक्के जड़े हैं. इससे पता चलता है कि वो कितनी अच्छी फॉर्म में हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IPL 2026 से पहले ही चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिखेगा विराट कोहली का जलवा! RCB नहीं इस टीम के लिए खेलेंगे खास टूर्नामेंट

जेसन होल्डर पर रहेंगी कई टीमों की नजरें?

आंद्रे रसेल के रिटायरमेंट के बाद अब विदेशी तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर की कमी नजर आ रही है. रसेल की तरह ही जेसन होल्डर भी अनुभवी प्लेयर हैं. CSK, KKR और SRH समेत कुछ टीमों को अच्छे ऑलराउंडर की जरूरत है. ऐसे में IPL 2026 ऑक्शन में उनपर करोड़ों की बोली लग सकती है. पिछले दो IPL ऑक्शन में वो अनसोल्ड रहे हैं लेकिन अब दोबारा उनकी IPL में वापसी हो सकती है.

विज्ञापन

जेसन होल्डर का IPL रिकॉर्ड

जेसन होल्डर का IPL में रिकॉर्ड ठीकठाक रहा है. उन्होंने अब तक 46 मैच खेले हैं और 53 विकेट अपने नाम करने में सफल हुए हैं. उनका औसत 27.6 का है और इकोनॉमी 8.81 की है. वो एक बार 4 विकेट हॉल लेने में सफल हुए थे. वो आईपीएल में बल्ले से उतना कमाल नहीं कर पाए हैं लेकिन उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 47 रन है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ