हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026 Auction: CSK ने ऑक्शन को लेकर दिया बड़ा हिंट, इन 3 खिलाड़ियों पर बोली लगना लगभग तय! 

CSK IPL 2026 Auction Plan: 5 बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2025 में बहुत ही शर्मनाक प्रदर्शन किया था. जिसके कारण ही टीम पर बड़े सवाल खड़े हुए थे. आईपीएल 2026 से ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी ने कई बड़े नामों को बाहर का रास्ता दिखा दिया. ऐसे में ऑक्शन में महेंद्र सिंह धोनी की टीम बड़े पर्स के साथ उतरेगी. ऐसे में वो कुछ खिलाड़ियों पर बड़ा पैसा खर्च कर सकती है.

विज्ञापन
CSK IPL 2026 Auction Plan

CSK IPL 2026 Auction Plan: चेन्नई सुपर किंग्स ने ट्रेड के जरिए अपनी टीम में संजू सैमसन की एंट्री कराई है. जिसके कारण ही अब टीम में रवींद्र जडेजा और सैम करन नहीं है. आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में चेन्नई की टीम अपनी कमियों को दूर करने के लिए बड़ा पैसा खर्च करने वाली है. ऑक्शन को लेकर सीएसके ने अब एक बड़ा हिंट दिया है. जिसके अनुसार 3 स्टार खिलाड़ियों पर सीएसके पैसों की बारिश कर सकती है. सोशल मीडिया पर अब फैंस ने भी गेस करना शुरू कर दिया है. 

चेन्नई सुपर किंग्स ने दिया बड़ा हिंट 

आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने 1 मिनट और 37 सेकंड का वीडियो पोस्ट किया है. जिसमें उनका लकी मस्कट लियो चेन्नई में सब्जियों और फल के बाजार में जाता है. जहां पर वो 3 चीज खरीदता है. जिसमें कीवी, सेब और लोकल मिक्सचर पैकेट शामिल है. सोशल मीडिया पर फैंस इसे एक हिंट मान रहे हैं. कीवी को जहां न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम से जोड़ कर देखा जाता है. ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स एक विदेशी तेज गेंदबाज के रूप में एडम मिल्ने पर निवेश कर सकता है. चेन्नई सुपर किंग्स उन्हें मथीशा पथिराना के बैकअप के रूप में देख सकती है. मिल्ने ने हाल के समय में ही बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया है. हालांकि उनके अलावा भी कई न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों पर चेन्नई सुपर किंग्स की नजर होगी. 

ये भी पढ़ें: Virat Kohli ने बनाया ऋषभ पंत के साथ वापसी का ‘मास्टर प्लान’, नया ऐलान उड़ाएगा सिलेक्टरों के होश 

विज्ञापन

लोकल टैलेंट पर भी होगी सीएसके की नजर

इसके अलावा सेब को जम्मू और कश्मीर से जोड़ा जाता है. ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आकिब नबी पर भी निवेश कर सकती है. आकिब नबी ने हाल के समय में बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है. ऐसे में वो बैकअप तेज गेंदबाज के रूप में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बन सकते हैं. इसके अलावा लोकल मिक्चर पैकेट को तमिलनाडु से ही जोड़ा जा सकता है. ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स की लोकल टैलेंट पर भी फोकस कर सकती है. वेंकटेश अय्यर का भी तमिलनाडु से कनेक्शन है. ऐसे में फ्रेंचाइजी उनके पीछे भी भाग सकती है.

ये भी पढ़ें: IND vs SA: Yuvraj Singh और हरमनप्रीत कौर को मिला बड़ा सम्मान, वर्ल्ड कप विनर ने दिया टीम इंडिया को गुरुमंत्र

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola