Arshdeep Singh: अर्शदीप सिंह अब तक अपने खेल की वजह से जाने जाते हैं. हालांकि पिछले कुछ समय से वो पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं. आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के लिए अर्शदीप सिंह खेलते हुए नजर आ रहे हैं. जहां पर अब तक उनका प्रदर्शन ठीक-ठाक ही रहा है. हालांकि उनका नाम एक पंजाबी मॉडल और एक्ट्रेस के साथ जुड़ रहा है. एयरपोर्ट पर अब अर्शदीप इस पंजाबी मॉडल के साथ नजर आए हैं. जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ नजर आए अर्शदीप सिंह
पंजाब किंग्स के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक स्टोरी लगाई थी. जिसमें वो एक लड़की का हाथ पकड़े हुए थे. लड़की के हाथ में बने टैटू को देखकर फैंस ने अंदाजा लगाया था कि वो पंजाबी मॉडल और एक्ट्रेस समरीन कौर हैं. अब समरीन के साथ अर्शदीप सिंह की एयरपोर्ट की एक वीडियो आई है. जिसमें दोनों पंजाब किंग्स टीम के साथ नजर आ रहे हैं. फैंस का मानना है कि साथ में ट्रैवल करके दोनों ने अपने रिश्ते को एक तरह से कंफर्म कर दिया है. हालांकि दोनों ने ही इस बारे में कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. समरीन कौर पंजाब किंग्स का मुकाबला देखने के लिए स्टेडियम में भी नजर आ चुकी हैं. पहली बार अर्शदीप सिंह का किसी के साथ नाम जुड़ रहा है.
ये भी पढ़ें: आशा भोसले ने इस विदेशी क्रिकेटर के साथ गाया था गाना, 20 साल पुराना सॉन्ग इंटरनेट पर वायरल
जानें कौन हैं समरीन कौर
समरीन कौर मिस इंडिया जम्मू-कश्मीर रह चुकी हैं. हालांकि उनको पहचान पंजाबी म्यूजिक वीडियो से मिली. बॉलीवुड फिल्म 83 में भी समरीन कौर ने छोटी भूमिका निभाई थी. इसके अलावा उन्होंने नेल पॉलिश नाम की वेब सीरीज में काम किया था. अभी भी समरीन बॉलीवुड में अपनी जगह बना रही है. वहीं बात अर्शदीप सिंह की करें तो पंजाब किंग्स की टीम के वो अहम हिस्सा नजर आ रहे हैं. पंजाब किंग्स की टीम अब तक आईपीएल 2026 में एक भी मुकाबला नहीं हारी है.
ये भी पढ़ें: Arjun Tendulkar के लिए LSG की जर्सी में नजर आईं वाइफ सानिया चंडोक, लेकिन सारा तेंदुलकर के लुक्स ने किया हैरान
संबंधित खबरें
WPL ऑक्शन में किसका पलड़ा भारी? जानें किस टीम की जेब में कितना है दम
15 mins agoICC ने हारिस रऊफ को सुनाई कड़ी सजा, इंग्लैंड के खिलाड़ी से बहस पड़ी भारी
32 mins agoकब, कहां और कैसे LIVE देखें भारत-जिम्बाब्वे के बीच तीसरा ODI? जानें तरीका
1 hr agoचौथे T20I से बाहर हो जाएंगे सैमसन? सूर्यवंशी को लेकर अय्यर लेंगे बड़ा फैसला
1 hr agoकब और कहां खेला जाएगा IND-NZ के बीच चौथा T20I मैच? नोट कर लें शेड्यूल
2 hrs agoWBBL में खेलेंगी यास्तिका भाटिया, ब्रिस्बेन हीट की जर्सी में आएंगी नजर
2 hrs agoतीसरे T20I में जीत के बाद टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में हो सकते हैं 4 बदलाव
3 hrs agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथे T20I में टूटेगा 11 साल का रिकॉर्ड
4 hrs agoआखिरी 6 गेंदों में 4 विकेट... मिचेल स्टार्क ने घातक गेंदबाजी से मचाई तबाही
4 hrs agoकितने बजे शुरू होगा WPL 2027 ऑक्शन? जानें LIVE स्ट्रीमिंग से जुड़ी डिटेल्स
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines