---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL 2026: मालकिन प्रीति जिंटा से झप्पी पाकर खुशी से झूम उठे अर्शदीप सिंह, पाजी का गजब रिएक्शन वायरल

Arshdeep Singh Viral Reaction: टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल रहते हैं. उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है जिसमें वो प्रीति जिंटा को गले लगाने के बाद बच्चों की तरह खुशी से झूम उठे. उनका ये रिएक्शन फैंस को काफी पसंद आ रहा है.

---खबर नीचे जारी है---

IPL 2026: पंजाब किंग्स की टीम श्रेयस अय्यर की कप्तानी में आईपीएल 2026 में धमाल मचा रही है. टीम ने इस सीजन अभी तक एक भी मैच नहीं हारा है. लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ मैच में टीम ने धांसू प्रदर्शन के दम पर 54 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की. टीम के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह इस मैच के बाद काफी खुश नजर आए. वो अपने जॉली मूड के लिए सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल रहते हैं. उनका एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा को गले लगाने के बाद खुशी से झूमते हुए नजर आए.

सभी खिलाड़ियों से मिली प्रीति जिंटा

लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ मिली जीत के बाद पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा काफी खुश नजर आ रही थीं. उन्होंने मैच के बाद हर खिलाड़ी से मुलाकात भी की. इसमें जब अर्शदीप सिंह का नंबर आया तो उन्होंने महफिल लूटने का काम किया. प्रीति जिंटा से गले लगने के बाद उन्होंने जिस तरह से अपनी खुशी जाहिर की वो पल बेहद ही शानदार रहा. उन्होंने एक ऐसा रिएक्शन दिया मानो उनकी बचपन की ख्वाहिश पूरी हो गई हो. फैंस को उनका ये रिएक्शन काफी पसंद आ रहा है और वीडियो तेजी से हर तरफ वायरल हो रहा है.

---खबर नीचे जारी है---

फॉर्म में लौटे अर्शदीप सिंह

आईपीएल की शुरुआत में अर्शदीप सिंह खराब गेंदबाजी कर रहे थे और उनके खिलाफ बल्लेबाज जमकर रन बरसा रहे थे. हालांकि अब उनकी फॉर्म में वापसी हो चुकी है. उन्होंने लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ मैच में कमाल की गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 41 रन खर्च किए और एक विकेट अपने नाम किया. इससे पहले मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए मैच में उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया था. उन्होंने 22 रन देकर 3 विकेट चटकाए. उनकी फॉर्म में वापसी पंजाब के लिए एक बड़ी खुशखबरी होगी.

ये भी पढ़िए- IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी नहीं ये है सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाला बल्लेबाज, यहां देखें टॉप 5 लिस्ट

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Apr 20, 2026 06:53 PM

End of Article

About the Author

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola