
1 / 6
IPL 2026: आईपीएल के इस सीजन में बल्लेबाजों की धूम देखने को मिल रही है. हर बल्लेबाज में होड़ मची हुई है कि कौन ज्यादा तेजी से रन बनाएगा. इस सीजन 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जमकर गरज रहा है. वो हर एक मैच में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा रहे हैं लेकिन एक बल्लेबाज ऐसा भी है जिसका स्ट्राइक रेट इस सीजन वैभव से भी ज्यादा का रहा है. कौन है ये युवा बल्लेबाज आइए आपको भी बताते हैं. यहां देखें इस सीजन अभी तक सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने वाले बल्लेबाजों की टॉप 5 लिस्ट.
टिम डेविड

2 / 6
इस लिस्ट में केवल एक ही विदेशी बल्लेबाज का नाम शामिल है. आरसीबी के स्टार बल्लेबाज टम डेविड ने अब तक आईपीएल 2026 में खेले 6 मैचों में 203.53 के स्ट्राइक रेट से 173 रन बनाए हैं. इसी के साथ वो लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं.
रजत पाटीदार

3 / 6
आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार का बल्ला भी इस सीजन जमकर गरज रहा है. उन्होंने इस सीजन अब तक खेले मैचों में 212.96 के स्ट्राइक रेट से 230 रन बनाए हैं. इसी के साथ वो इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं.
अभिषेक शर्मा

4 / 6
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले ताबड़तोड़ सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इस सीजन तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 188 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 229.27 का रहा है. वो लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं.
वैभव सूर्यवंशी

5 / 6
राजस्थान के स्टार सलामी बल्लेबाज 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का स्ट्राइक रेट हमेशा चर्चा में रहता है. उन्होंने इस सीजन धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 6 मैचों में 236.54 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है. केकेआर के खिलाफ उनकी 46 रनों की पारी 164.29 के स्ट्राइक रेट से आई, जिसके बाद उनके ओवरऑल स्ट्राइक रेट में भी गिरावट हुई.
प्रियांश आर्या

6 / 6
पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे प्रियांश आर्या इस सीजन कमाल की लय में नजर आ रहे हैं. उन्होंने टीम को हर मैच में आतिशी शुरुआत दिलाई है. अब तक इस सीजन में वो टीम के लिए 211 रन बना चुके हैं जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 248.24 का रहा है और वो इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं.