---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL ट्रॉफी जीतते ही मिला विराट कोहली को ‘लकी किस’! वायरल तस्वीर ने लूट ली महफिल, चैंपियन से ज्यादा मोमेंट की चर्चा

Anushka Sharma Viral Post: आरसीबी की ट्रॉफी जीत के बाद अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो कि जमकर वायरल हो रहा है. विराट को एक लकी किस मिलता हुआ दिख रहा है. इस तस्वीर पर फैंस के कमाल के रिएक्शन सामने आ रहे हैं. यहां देखें वायरल तस्वीर

---खबर नीचे जारी है---

Anushka Sharma Viral Post: आरसीबी की टीम ने आईपीएल 2026 का फाइनल जीत ऐतिहासिक कारनामा कर दिया है. टीम ने गुजरात टाइटंस को पहले क्वालीफायर 1 में हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की तो वहीं इसके बाद फाइनल में टीम ने एक बार फिर गुजरात को हराकर खिताब पर कब्जा किया. 

आरसीबी को अपने पहले आईपीएल खिताब के लिए 17 साल का इंतजार करना पड़ा लेकिन जब टाइटल जीत का सिलसिला शुरू हुआ तो लगातार 2 बार टीम ने ट्रॉफी जीती. आरसीबी की इस जीत के बाद दिग्गज विराट कोहली काफी खुश नजर आए. इस पूरे टूर्नामेंट के दौरान उनको अनुष्का शर्मा का भी सपोर्ट मिला. ऐसे में आईपीएल 2026 जीतने के बाद अनुष्का शर्मा ने एक पोस्ट शेयर किया है जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

---खबर नीचे जारी है---

विराट कोहली को मिला ‘लकी किस’

अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के साथ की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वो उनके माथे पर किस कर रही हैं और इस दौरान दोनों ने अपने हाथों में आईपीएल 2026 की ट्रॉफी थामी हुई है. फैंस इस तस्वीर पर कमाल के रिएक्शन दे रहे हैं. अनुष्का शर्मा विराट के लिए लेडी लक लाती हैं. वो हर उस मैदान में विराट का सपोर्ट करती हुई नजर आती हैं जहां वो खेलने उतरते हैं. इस तस्वीर के लिए उन्होंने 3 इमोजी का कैप्शन भी लगाया है. 

फाइनल में विराट कोहली ने खेली बेहतरीन पारी

विराट कोहली का बल्ला इस आईपीएल के सीजन में एक बार फिर जमकर गरजा. उन्होंने फाइनल के मैच में भी ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की. इस मैच में उन्होंने अपने टी20 करियर का सबसे तेज अर्धशतक जड़ा. 42 गेंदों का सामना करते हुए उन्होंने 72 रनों की आतिशी पारी खेली, जिसके दम पर टीम ने 12 गेंदें रहते ही मैच अपने नाम कर लिया. इस सीजन में विराट ने 165.85 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 675 रन बनाए. ऑरेंज कैप की रेस में वो चौथे नंबर के बल्लेबाज रहे. इस बार उनके स्ट्राइक रेट से हर किसी की ध्यान खींचा क्योंकि किसी एक सीजन में ये उनका सबसे अच्छा स्ट्राइक रेट रहा है.

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़िए- ODI सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने किया स्क्वाड का ऐलान, राजस्थान रॉयल्स के फ्लॉप खिलाड़ी की हुई टीम में वापसी

First published on: Jun 01, 2026 03:39 PM

End of Article

About the Author

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola