हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026: CSK का हीरो ही बना फ्रेंचाइजी के लिए सबसे बड़ा ‘विलेन’, प्लेऑफ के लिए बढ़ाई टीम की टेंशन

IPL 2026: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में एक खिलाड़ी ऐसा रहा जो कि टूर्नामेंट की शुरुआत में शानदार प्रदर्शन कर रहा था लेकिन अब वो खिलाड़ी ही टीम की हार की वजह बन रहा है. इस खिलाड़ी के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है. आइए आपको भी कौन है ये खिलाड़ी

विज्ञापन

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस आईपीएल के सीजन में लड़खड़ाती हुई नजर आ रही है. टीम को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में 5 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा जिसके चलते अब टीम के लिए प्लेऑफ की राह और भी ज्यादा मुश्किल हो गई है. टीम के कई खिलाड़ी चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं जिससे फ्रेंचाइजी को काफी झटका लगा. इसी के साथ एक खिलाड़ी ऐसा भी है जो कि टीम के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहा था लेकिन बीते 4 मैचों में इस खिलाड़ी के प्रदर्शन पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

अंशुल कंबोज की जमकर हुई कुटाई

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस साल युवा खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरी थी. टीम के लिए शुरुआती मैचों में तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए बल्लेबाजों के होश उड़ाए सीजन में टीम को जब उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी तो उनकी लाइन लेंथ बिगड़ी हुई नजर आ रही है. पिछले 4 मैचों में बल्लेबाजों ने उनकी जमकर कुटाई की है. बीते 4 मैचों में उन्होंने गेंदबाजी करते हुए 205 रन लुटाए हैं और केवल 3 विकेट ही हासिल कर पाए हैं. 

हैदराबाद के खिलाफ भी कटाई ‘नाक’

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में अंशुल कंबोज की गेंदबाजी निर्णायक साबित हो सकती थी लेकिन उनकी जमकर पिटाई हुई. उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ मैच में 4 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 46 रन खर्च किए तो वहीं केवल एक विकेट ही हासिल कर पाए. लखनऊ के खिलाफ मैच में उन्होंने 2.4 ओवर की गेंदबाजी में 63 रन खर्च कर दिए और एक भी विकेट हासिल नहीं कर पाए. सीएसके के लिए ये आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे महंगा स्पेल था. 

विज्ञापन

कंबोज की ताकत ही बनी कमजोरी

अंशुल कंबोज ने अपनी सटीक लाइन लेंथ और यॉर्कर के दम पर ही बल्लेबाजों को परेशान किया था. इसके बाद बीते कुछ मैचों में उनका एक्सीक्यूशन काफी खराब रहा, जिसके चलते बल्लेबाजों ने जमकर रन बनाए और वो टीम के लिए हीरो से विलेन बन गए. उनके पास अभी भी गुजरात के खिलाफ के मैदान पर वापसी करने का मौका होगा. देखना दिलचस्प होगा कि वो गिल सेना के सामने किस रणनीति के साथ मैदान पर उतरेंगे. 

ये भी पढ़िए- बुमराह-सुदर्शन OUT, देवदत्त पडिक्कल IN… अफगानिस्तान के खिलाफ ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola