हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026: कप्तान अजिंक्य रहाणे ने किसके सिर फोड़ा KKR की हार का ठीकरा? इन खिलाड़ियों की गलती पड़ गई भारी!

Ajinkya Rahane on Loss: IPL 2026 में 14 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 32 रन से हरा दिया. यह IPL के मौजूदा सीजन में KKR की चौथी हार है. अब कप्तान अजिंक्य रहाणे ने हार को लेकर बड़ा बयान दिया है.

विज्ञापन
कौन KKR की हार का जिम्मेदार?

Ajinkya Rahane on Loss: कोलकाता नाइट राइडर्स एम चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में CSK के खिलाफ IPL 2026 की अपनी पहली जीत की तलाश में उतरी थी. हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 32 रन से करारी हार थमाई. कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 मैचों में अब तक एक भी जीत नसीब नहीं हुई है. CSK के खिलाफ हारने के बाद अब KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे का स्टेटमेंट सामने आया है. उन्होंने अपनी टीम की चौथी हार का ठीकरा बल्लेबाजी क्रम पर फोड़ा.

कौन है KKR की हार का जिम्मेदार?

अजिंक्य रहाणे ने मैच के बाद इंटरव्यू में KKR की हार पर बात की. उन्होंने पूरे बल्लेबाजी क्रम को हार का कारण बताया. रहाणे ने बताया कि पावरप्ले में वो बड़ा स्कोर नहीं बना पाए और फिर मिडल ओवरों में भी रन नहीं बने. इसी वजह से वो मैच में पिछड़ गए. उन्होंने कहा, ‘बल्ले के साथ मोमेंटम नहीं मिला. शुरुआत में हमारी टीम पावरप्ले में मात्र 36-37 रन ही जोड़ पाई. मिडल ओवरों में स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ शॉट लगाना चुनौतीपूर्ण था.’

अजिंक्य रहाणे ने आगे कहा, ‘विकेट अच्छा था. हमें एक ऐसे बल्लेबाज की जरूरत थी, जो क्रीज पर रहे और अंत तक मैच लेकर जाए. अभी हम मैच नहीं जीत पा रहे हैं और यह काफी मुश्किल समय है. एक ग्रुप के तौर पर हमें सकारात्मक रहने और आगे बढ़ने की जरूरत है.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- CSK vs KKR: केकेआर को हराकर सीएसके ने बदला पॉइंट्स टेबल का खेल, मुंबई को हुआ बड़ा नुकसान

KKR का बल्लेबाजी क्रम रहा फ्लॉप

कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने 192 रन का लक्ष्य था. शुरुआत में ही फिन एलन ने अपना विकेट गंवा दिया. सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी को अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन वो पारी को बड़ा नहीं कर पाए. रिंकू सिंह 6 रन और कैमरून ग्रीन 0 रन बनाकर आउट हो गए. अंत में रोवमन पॉवेल और रमनदीप सिंह ने साझेदारी बनाई, लेकिन वो KKR को जीत नहीं दिला पाए. 22 रन से CSK ने मैच जीता. कप्तान अजिंक्य रहाणे ने संकेत दिए हैं कि हार के बाद अब टीम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- CSK vs KKR: कार्तिक त्यागी के जाल में फंसे संजू सैमसन, Video में देखें कैसे हवा उड़ी गिल्लियां

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola