IPL 2026: आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम खराब फॉर्म से जूझ रही है. टीम ने अब तक टूर्नामेंट 5 मैच खेले हैं लेकिन एक मैच में भी जीत हासिल नहीं कर पाई है. अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन साल 2024 में भी खराब रहा था और इस सीजन भी टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे बनी हुई है. 3 बार की चैंपियन टीम की इस खराब हालत को देख कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं. ऐसे में क्या कोलकाता की टीम इस खराब हालत की गाज कप्तान रहाणे के ऊपर गिर सकती है. उन्हें बीच टूर्नामेंट कप्तानी से भी हटाया जा सकता है.
केकेआर पहले भी कर चुकी है ऐसा
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम पहले भी ऐसा कर चुकी है. कोलकाता की टीम के लिए एक सीजन में दिनेश कार्तिक को कप्तान बनाया था लेकिन बीच सीजन ही उनको हटा दिया गया और इयोन मोर्गन को कप्तान बना दिया गया था. इसके लिए बाद में बल्लेबाजी पर ध्यान देने को कारण बताया था. ऐसे में इस बार रहाणे पर भी उसी तरह से गाज गिर सकती है.
रहाणे का खराब कप्तानी प्रदर्शन
अजिंक्य रहाणे अब तक आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स, राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स और कोलकाता की कप्तानी कर चुके हैं. आईपीएल में उनकी कप्तानी के आंकड़े बेहद ही खराब नजर आ रहे हैं. उन्होंने अब तक कुल 43 मैचों में कप्तानी की है जिसमें से केवल 14 मैचों में ही टीम को जीत दिला पाए हैं. उनका जीत प्रतिशत 34.14 का रहा है. केकेआर ने उनकी कप्तानी में पिछले साल 14 मैच खेले थे लेकिन टीम केवल 5 मैचों में ही जीत हासिल कर पाई थी.
रिंकू को बनाया जा सकता है कप्तान
अजिंक्य रहाणे को अगर केकेआर की कप्तानी से हटाया जाता है तो उनकी जगह कौन कोलकाता की कमान संभालेगा. फिलहाल टीम के उपकप्तान रिंकू सिंह हैं जो कि उनकी जगह कप्तानी कर सकते हैं. दूसरी तरफ रोवमन पॉवेल को भी कप्तानी का अनुभव है और वो भी टीम की कमान संभाल सकते हैं. साल 2024 में टीम को टाइटल जिताने वाले श्रेयस अय्यर को टीम ने रिलीज कर दिया था.
ये भी पढ़िए- IPL 2026: RCB के खिलाफ मैच में ऐसी होगी LSG की प्लेइंग 11! ऋषभ पंत कर सकते हैं 2 बड़े बदलाव
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
8 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
27 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines