IPL 2026: RCB के खिलाफ मैच में ऐसी होगी LSG की प्लेइंग 11! ऋषभ पंत कर सकते हैं 2 बड़े बदलाव

IPL 2026: आईपीएल में आरसीबी और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिल सकता है. टीम इस मैच में 2 बड़े बदलाव कर सकती है क्यों 2 खिलाड़ी चोट से पूरी तरह उभर चुके हैं. आइए आपको भी बताते हैं कि कैसी हो सकती है LSG की प्लेइंग 11.

jacket (15)
1 / 6

IPL 2026: आईपीएल 2026 में 23वां मुकाबला लखनऊ सुपरजाइंट्स और आरसीबी के बीच खेला जाएगा. आरसीबी की टीम ने अब तक 4 मैचों में से 3 में जीत हासिल की है और टॉप 3 पर काबिज है. दूसरी तरफ लखनऊ की टीम ने अब 5 मैचों में 2 में जीत दर्ज की है. आरसीबी के खिलाफ मैच के लिए ऋषभ पंत प्लेइंग 11 में 2 बड़े बदलाव कर सकते हैं. आइए आपको भी बताते हैं इस मैच में LSG की प्लेइंग 11 कैसी हो सकती है.

विज्ञापन

2 तेज गेंदबाज हुए फिट

2 तेज गेंदबाज हुए फिट2 / 6

लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम में 2 बड़े बदलाव हो सकते हैं. टीम के 2 स्टार तेज गेंदबाज मयंक यादव और मोहसिन खान अब पूरी तरह से फिट हो चुके हैं और इस मैच में ये दोनों खिलाड़ी खेलते हुए भी नजर आ सकते हैं. इन दोनों ही खिलाड़ियों ने अब तक टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं खेला है.

विज्ञापन

मार्करम और मार्श करेंगे ओपनिंग

मार्करम और मार्श करेंगे ओपनिंग3 / 6

लखनऊ के लिए एक बार फिर से मिचेल मार्श और एडन मार्करम की जोड़ी ओपनिंग करती हुई नजर आने वाली है. मार्श का बल्ला अभी तक एक भी मैच में नहीं चला है तो वहीं मार्करम भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं. ऐसे में इस मैच में टीम को उनसे अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी.

पंत के ऊपर होगा दारोमदार

पंत के ऊपर होगा दारोमदार4 / 6

लखनऊ सुपरजाइंट्स के कप्तान ऋषभ पंत के ऊपर भी इस मैच में काफी उम्मीदें होंगी. अब तक टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन मिला-जुला रहा है. उन्होंने आरसीबी के खिलाफ 159 की स्ट्राइक रेट से 4 अर्धशतक और एक शतक भी जड़ चुके हैं.

विज्ञापन

पूरन से भी रनों की आस

पूरन से भी रनों की आस5 / 6

लखनऊ के मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी काफी हद तक निकोलस पूरन के ऊपर निर्भर करती है. ऐसे में इस मैच में उनका चलना भी टीम के लिए जरूरी होगा. इसी के साथ आयुष बडोनी, अब्दुल समद और मुकुल चौधरी पर भी दारोमदार होगा.

LSG की संभावित प्लेइंग 11

LSG की संभावित प्लेइंग 116 / 6

एडेन मार्करम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत, आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडे/एनरिक नॉर्टजे, मोहम्मद शमी, अवेश खान/मोहसिन खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव/मयंक यादव

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन