---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL 2026: ऋषभ पंत का कप्तानी से पत्ता कटना तय! ये विदेशी खिलाड़ी LSG कप्तानी की रेस में सबसे आगे

IPL 2026: ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम बेहद ही खराब दौर से गुजर रही है. ऐसे में अब उनके ऊपर सवाल खड़े होने लगे हैं. इसी बीच पूर्व क्रिकेटर ने उनको कप्तानी से हटाने का सुझाव दिया है. ऐसे में उनीक जगह कौन सा खिलाड़ी उनकी जगह टीम की कमान संभाल सकता है.

---विज्ञापन---

IPL 2026: लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम इस सीजन बेहद ही खराब फॉर्म से गुजर रही है. ऋषभ पंत की कप्तानी में टीम लगातार मैच हार रही है. टीम ने अब तक आईपीएल 2026 में खेले 8 मैचों में से केवल 2 मैचों में 2 जीत ही हासिल की है और 6 में करारी हार मिली है. केकेआर के खिलाफ मैच में टीम के पास जीत दर्ज करने का शानदार मौका था लेकिन सुपर ओवर में फ्रेंचाइजी को हार का सामना करना पड़ा. ऐसे में अब ऋषभ पंत की कप्तानी पर भी सवाल खड़ा होने लगा है. पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी वसीम जाफर ने पंत को कप्तानी से हटाकर एक विदेशी खिलाड़ी को ये जिम्मेदारी देने की बात कही है. 

पंत नहीं तो कौन बनेगा LSG का कप्तान?

वसीम जाफर ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, “लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम इस सीजन पूरी तरह से खराब लय में दिख रही है. इस समय उनसे क्या उम्मीद की जाए ये कहान भी मुश्किल है. अगर मैं डगआउट में होता तो पहली चीज में ये करता कि एडेन मार्करम को कप्तान बनाता. मैं मार्करम और मिचेल मार्श को टीम का ओपनर बनाता. नंबर 3 पर निकोलस पूरन बल्लेबाजी करने के लिए उतरते. इसके बाद निकोलस पूरन और ऋषभ पंत नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते और आयुष बदोनी नंबर 5 पर. आखिर में अब्दुल समद और मुकुल चौधरी. ये मेरा टॉप 7 होगा और मैं इस बल्लेबाजी क्रम के साथ जाऊंगा.”

---विज्ञापन---

बल्ले से भी फ्लॉप रहे हैं ऋषभ पंत

ऋषभ पंत अभी तक आईपीएल के इस सीजन बेहद ही खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं. उन्होंने टीम के लिए अब तक खेले 8 मैचों में 189 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत महज 27 का रहा है और स्ट्राइक रेट भी 126.84 का रहा है. पिछले सीजन भी वो 14 मैचों में केवल 269 रन ही बना पाए थे, जिसमें उनका एक शतक भी शामिल था. कप्तानी के साथ-साथ उनकी बल्लेबाजी पर भी लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं. बतौर कप्तान और बल्लेबाज लखनऊ की टीम को उनसे काफी ज्यादा उम्मीदें हैं, नहीं तो मैनेजमेंट बड़ा कदम उठा सकता है.

ये भी पढ़िए – MI-CSK नहीं ये है IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा सुपर ओवर जीतने वाली टीम, देखें टॉप 5 की लिस्ट

First published on: Apr 27, 2026 05:18 PM

End of Article

About the Author

Nikhil

निखिल शुक्ला News24Sports में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. Chetna Manch (Youtube Channel), Jagran New Media, और Cricket Addictor से होते हुए इस बार News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More

Nikhil

निखिल शुक्ला News24Sports में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. Chetna Manch (Youtube Channel), Jagran New Media, और Cricket Addictor से होते हुए इस बार News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola