Abhishek Sharma Flop in IPL 2025: क्रिकेट में फॉर्म बड़ा मायने रखता है. अगर किसी भी खिलाड़ी के साथ फॉर्म नहीं तो उसे ‘हीरो’ से ‘विलेन’ बनने में देर नहीं लगती. अब अभिषेक शर्मा को ही ले लीजिए. पिछले सीजन बल्ले से गदर काटने वाला यह युवा ओपनर इस सीजन रनों के लिए एक तरह से तरस गया है. पहले 4 मैचों में बार-बार फ्लॉप होने के चलते वो अब अपनी टीम SRH के लिए ही सिरदर्द साबित हो रहे हैं.
अभिषेक शर्मा का IPL 2025 में प्रदर्शन कैसा रहा?
पहला मैच मैच RR के खिलाफ था, जिसमें उन्होंने 11 गेंदों में 24 रन बनाए थे. यही वो पारी थी जब उन्होंने दहाई का आंकड़ा पार किया, इसके बाद हुए तीन मैचों में वो 6, 1, 2 रन ही बना सके. यह आंकड़े बता रहे हैं कि अभिषेक अपने रंग में नहीं है.
आईपीएल 2024 में कैसा था अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन?
IPL 2024 में अभिषेक ने भौकाल काट रखा था. उन्होंने एक से बढ़कर एक पारियां खेली थीं. वो क्रीज पर आते ही चौके-छक्कों की बारिश कर रहे थे. उन्होंने 16 मैचों में 484 रन बनाए थे. उनके बल्ले से 36 चौके और 42 छक्के निकले थे. उनका औसत 32 जबकि स्ट्राइक रेट 204 का रहा था.
अभिषेक शर्मा की ताकत क्या है, इस बार फ्लॉप क्यों हो रहे?
अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी ही उनकी ताकत है. उनका बैट फ्लो बहुत बढ़िया है. अगर उन्हें तेज गेंदबाजी मिलती है तो वो बढ़िया टाइमिंग करते हैं. स्पिन के खिलाड़ी भी उनका बल्ला तेजी से चलता है. उनकी खासियत ये है कि एक बार क्रीज पर जमने के बाद वो काफी बड़ी पारियां खेलते हैं, लेकिन इस बार वो फॉर्म में नहीं हैं. स्लो गेंदबाजों पर वो बार-बार आउट हो रहे हैं.
ये भी पढ़ें: IPL 2025: जीत के बाद KKR की पोस्ट पर मचा बवाल? ट्रैविस हेड को ऐसे किया ट्रोल
संबंधित खबरें
'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
12 mins agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
38 mins agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
3 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
5 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
5 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
6 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
7 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
14 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines