---विज्ञापन---

IPL 2024: भारतीय लीग में विदेशी खिलाड़ियों का जलवा, टॉप 5 सैलरी की लिस्ट से रोहित, धोनी, विराट और पांड्या सब बाहर

IPL 2024 Most Salaries: आईपीएल ऑक्शन के बाद अब टॉप 5 सैलरी वाले खिलाड़ियों के नाम सामने आ रहे हैं। इसमें कई दिग्गज भारतीयों के नाम नहीं हैं।

IPL 2024 Most Salaries: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण से पहले उसका ऑक्शन भी पूरा हो चुका है। इस नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के दो टॉप क्रिकेटर्स पर जमकर पैसा बरसा है। इसके बाद अब आगामी सीजन के टॉप 5 ऐसे खिलाड़ियों की बात होने लगी है जिनकी सैलरी सबसे ज्यादा होने वाली है। इस लिस्ट में वो खिलाड़ी भी होंगे जो टीमों के साथ पहले से ही रिटेन थे और उनका नाम ऑक्शन में नहीं आया था। इसके अलावा इसमें टीमों के कप्तान भी शामिल हैं जो लगातार अपनी फ्रेंचाइजीज के साथ जुड़े हैं।

लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय

खास बात यह है कि लीग भारत की है लेकिन टॉप में सिर्फ एक भारतीय शामिल है। इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर सिर्फ एक भारतीय खिलाड़ी मौजूद है। जबकि टीम इंडिया के दिग्गज रोहित शर्मा हो या विराट कोहली सभी इसमें काफी पीछे हैं। वहीं ऑलटाइम ग्रेट एमएस धोनी का तो नाम इस लिस्ट के टॉप 10 में भी नहीं हैं और हार्दिक पांड्या भी टॉप से बाहर हैं। अब आगे देखिए पूरी लिस्ट और जानिए कि टॉप 5 की लिस्ट में कौन-कौन शामिल है।

---विज्ञापन---

किसकी सबसे ज्यादा सैलरी?

  1. मिचेल स्टार्क- 24.75 करोड़ (कोलकाता नाइट राइडर्स ने ऑक्शन में खरीदा)
  2. पैट कमिंस- 20.50 करोड़ (सनराइजर्स हैदराबाद ने ऑक्शन में खरीदा)
  3. सैम करन- 18.5 करोड़ (पंजाब किंग्स ने किया रिटेन)
  4. कैमरून ग्रीन- 17.5 करोड़ (आरसीबी ने मुंबई के साथ किया ट्रेड)
  5. केएल राहुल- 17 करोड़ (लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान की कॉन्ट्रैक्ट सैलरी)

---विज्ञापन---

क्या है दिग्गजों का हाल?

अब अगर भारत के दिग्गजों की बात करें तो आईपीएल 2023 की सैलरी के अनुसार रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस ने 16 करोड़, विराट कोहली को आरसीबी ने 15 करोड़, रवींद्र जडेजा को सीएसके ने 16 करोड़ पर रिटेन किया था। इसके अलावा एमएस धोनी को सीएसके में 12 करोड़ के कॉन्ट्रैक्ट पर रिटेन किया गया था। जबकि पिछले साल संजू सैमसन को राजस्थान रॉयल्स ने 14 करोड़ और हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस ने 15 करोड़ में रिटेन किया था। खबरें ऐसी हैं कि 16 करोड़ के प्राइज में मुंबई इंडियंस ने उन्हें गुजरात के साथ ट्रेड किया है। कहा जा रहा है कि उन्हें मुंबई उतना ही पैसा दे सकती है।

यह भी पढ़ें- IPL 2024: ऑक्शन में Unsold रहने के बाद इन 5 खिलाड़ियों का करियर खत्म! एक भारतीय भी लिस्ट में शामिल

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- IPL 2024: ‘रोहित शर्मा को वापस लाओ…,’ ऑक्शन के बीच चिल्लाया फैन; आकाश अंबानी ने दिया जवाब

यह भी पढ़ें- इन 5 अनकैप्ड खिलाड़ियों पर रहीं लक्ष्मी मेहरबान, जमकर हुई पैसों की बरसात

---विज्ञापन---

First published on: Dec 20, 2023 03:54 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola