---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL 2024: ‘रोहित शर्मा को वापस लाओ…,’ ऑक्शन के बीच चिल्लाया फैन; आकाश अंबानी ने दिया जवाब

IPL 2024, Rohit Sharma Mumbai Indians: आईपीएल ऑक्शन के दौरान एक फैन ने रोहित शर्मा को लेकर खास मांग की। जिसका आकाश अंबानी ने जवाब भी दिया।

---विज्ञापन---

IPL 2024, Rohit Sharma Mumbai Indians: आईपीएल 2024 के ऑक्शन में 72 खिलाड़ियों की किस्मत खुली। इस दौरान मुंबई इंडियंस ने तीन विदेशी तेज गेंदबाजों को खरीद अपनी टीम को और मजबूत कर लिया। वहीं ऑक्शन के बीच भी रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटाने का मुद्दा उठने लगा। इस बार ऑक्शन दुबई में आयोजित हुआ था। यहां के कोका-कोला एरिना में ऑक्शन का आयोजन हुआ। पहली बार इस दौरान फैंस भी नजर आए। इसी बीच एक फैन ने चिल्लाते हुए मुंबई इंडियंस से खास मांग कर दी।

‘रोहित शर्मा को वापस लाओ…’

एक फैन ने ऑक्शन के बीच में चिल्लाते हुए मुंबई इंडियंस की ओर पुकार लगाई और कहा ‘रोहित शर्मा को वापस लाओ।’ इसका जवाब दिया मुंबई इंडियंस के मालिक आकाश अंबानी ने। उन्होंने फैन की इस मांग का जवाब छह शब्दों में दिया। इन छह शब्दों ने पूरा कंफ्यूजन ही खत्म कर दिया। इससे कहीं न कहीं साफ हो गया है कि रोहित शर्मा आगामी ऑक्शन में खेलेंगे या नहीं साथ ही उनका हार्दिक पांड्या की कप्तानी में रोल क्या होगा।

---विज्ञापन---

आकाश अंबानी के 6 शब्दों ने साफ की तस्वीर

आकाश अंबानी ने फैन की इस मांग का जवाब दिया, ‘चिंता मत करो वो बैटिंग करेगा।’ यानी टीम के अंदर रोहित शर्मा का अब वही रोल होगा जो टीम इंडिया के अंदर पिछले दो सालों से विराट कोहली निभा रहे हैं। अब रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के अंदर एक सीनियर और मेन बल्लेबाज का किरदार निभाएंगे। इस फैसले के बाद रिलीज में भी मुंबई इंडियंस ने बताया था कि टीम आगे भी रोहित शर्मा की मदद ऑन द फील्ड और ऑफ द फील्ड चाहेगी।

---विज्ञापन---

मुंबई इंडियंस ने खरीदे 8 खिलाड़ी

मुंबई इंडियंस के पास ऑक्शन से पहले 8 खाली स्लॉट थे। इसमें से टीम को 4-4 भारतीय व विदेशी खिलाड़ी खरीदने थे। इसी कड़ी में टीम ने जेराल्ड कोएट्जे, दिलशान मधुशंका, मोहम्मद नबी और नुवान तुषारा को खरीदा। वहीं टीम ने श्रेयस गोपाल, नमन धीर, शिवालिक शर्मा और अंशुल कंबोज के रूप में चार भारतीय खिलाड़ियों को भी खरीदा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- IPL 2024 Auction: भारत के 5 स्टार, जिन्हें ऑक्शन में नहीं मिला कोई खरीदार

यह भी पढ़ें- हार्दिक पांड्या की कप्तानी में रोहित शर्मा का क्या होगा रोल? महेला जयवर्धने ने दो टूक में बताया

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- आदिवासी क्रिकेटर पर हुई छप्परफाड़ पैसों की बारिश, बड़ी दिलचस्प है युवा क्रिकेटर की कहानी

First published on: Dec 20, 2023 12:35 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola