---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL 2024: सूर्यकुमार यादव का टूटा दिल! क्या हार्दिक पांड्या के कप्तान बनने से नाखुश हैं SKY?

IPL 2024: मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को मुंबई का कप्तान बना दिया है। इसके बाद सूर्यकुमार यादव का पोस्ट सुर्खियों में है।

---विज्ञापन---

IPL 2024: आईपीएल 2024 के लिए मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को कप्तान बना दिया है। मुंबई ने रोहित शर्मा से कप्तानी लेकर हार्दिक पांड्या को सौंप दिया है। इससे करोड़ों फैंस के दिल टूट गए हैं। जब हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से मुंबई में ट्रेड किया गया था, तो बुमराह ने मुंबई को ट्विटर और इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था। अब हार्दिक के कप्तान बनाने के बाद सूर्यकुमार यादव का इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल हो रहा है। सूर्या ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिल टूटने वाला इमोजी लगाया है। इसको लेकर माना जा रहा है कि हार्दिक के कप्तान बनने से सूर्या का दिल भी टूट गया है।

ये भी पढ़ें:- IND vs SA: भारत को लगा बड़ा झटका, मोहम्मद शमी टेस्ट सीरीज से हुए बाहर, स्टार खिलाड़ी भी नहीं खेलेगा ODI

---विज्ञापन---

सूर्यकुमार यादव का टूटा दिल!

भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में और साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज के लिए सूर्यकुमार यादव को कप्तानी सौंपी गई। ऐसे में यह भी संभावना जताई जा रही थी कि मुंबई इंडियंस के अगले कप्तान रोहित शर्मा के बाद सूर्यकुमार यादव को बनाया जा सकता है। लेकिन मुंबई ने हार्दिक पांड्या को कप्तान बना दिया है, इससे शायद सूर्या का भी दिल टूट गया है, इसी कारण से सूर्या ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिल टूटने वाला इमोजी लगाया है।

ये भी पढ़ें:- IPL 2024: सूर्यकुमार यादव का टूटा दिल! क्या हार्दिक पांड्या के कप्तान बनने से नाखुश हैं SKY?

---विज्ञापन---

ट्रोल हुआ मुंबई इंडियंस

हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाने के बाद फैंस काफी दुखी हैं। रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस को 5-5 आईपीएल ट्रॉफी जिताया, बावजूद इसके रोहित के टीम में रहते हार्दिक पांड्या को कप्तान बना दिया गया है। सोशल मीडिया पर फैंस मुंबई को जबरदस्त तरीके से ट्रोल कर रहे हैं। ट्विटर पर #ShameonMI भी ट्रेंड कर रहा है। इसके अलावा मुंबई इंडियंस के डेढ़ लाख फॉलोवर्स भी घट गए हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Dec 16, 2023 11:15 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola