---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

IPL 2024: рд░реЛрд╣рд┐рдд рд╢рд░реНрдорд╛ рдлрд┐рд░ рдмрдиреЗрдВрдЧреЗ рдореБрдмрдВрдИ рдЗрдВрдбрд┐рдпрдВрд╕ рдХреЗ рдХрдкреНрддрд╛рди! рдЖрдЦрд┐рд░ рдХреНрдпреЛрдВ рдмрди рд░рд╣рд╛ рдРрд╕рд╛ рд╕рдореАрдХрд░рдг

IPL 2024 Rohit Sharma MI Captain: рдЖрдИрдкреАрдПрд▓ 2024 рдореЗрдВ рд░реЛрд╣рд┐рдд рд╢рд░реНрдорд╛ рдПрдХ рдмрд╛рд░ рдлрд┐рд░ рд╕реЗ рдореБрдВрдмрдИ рдЗрдВрдбрд┐рдпрдВрд╕ рдХреА рдХрдкреНрддрд╛рдиреА рд╕рдВрднрд╛рд▓ рд╕рдХрддреЗ рд╣реИрдВред

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

IPL 2024 Rohit Sharma MI Captain: आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम ने फैंस को कई बार अपने फैसले से चौंकाया है। ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड करके वापस टीम में शामिल कर लिया। इसके बाद टीम ने रोहित शर्मा को कप्तान हटाकर हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस का नया कप्तान बनाकर फैंस को बड़ा झटका किया। जिसके बाद फैंस मुंबई इंडियंस पर भड़कते हुए भी नजर आए थे। अब एक बार फिर से रोहित शर्मा के दोबारा से मुंबई इंडियंस का कप्तान बनने के समीकरण बन रहे हैं। ये खबर सामने आने के बाद मुंबई इंडियंस फैंस के चेहरे खिल उठे हैं।

रोहित फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान

रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान हैं। अपनी कप्तानी में रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस को 5 बार खिताब जिताया है। मुंबई इंडियंस के ज्यादातर फैंस भी रोहित शर्मा को ही टीम के कप्तान के रूप में देखना चाहते हैं। अब एक बार फिर से रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के कप्तान बन सकते हैं। रोहित शर्मा का फिर से मुंबई इंडियंस का कप्तान बनने का कारण है हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव का चोटिल होना। दरअसल हार्दिक पांड्या को आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया हैं लेकिन हार्दिक पांड्या फिलहाल चोटिल हैं और टीम इंडिया से भी बाहर चल रहे हैं।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

वहीं दूसरी तरफ हार्दिक के बाहर रहने के बाद मुंबई इंडियंस के दूसरे कप्तान के रूप में सूर्यकुमार यादव पहली पसंद हैं। सूर्यकुमार यादव भी इन चोटिल हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव को चोट लग गई थी। जिसके बाद से ही सूर्या टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। सूर्या की कप्तानी में टीम इंडिया ने साल 2023 के आखिर में ऑस्ट्रेलिया को टी20 सीरीज में हराया था फिर साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज बराबरी पर खत्म हुई थी।

ये भी पढ़ें:- IND vs SA: विराट-श्रेयस ने निकाला बर्गर की गेंदबाजी का तोड़, खास प्लान बनाकर की प्रैक्टिस

---विज्ञापन---

अब इन दोनों खिलाड़ियों की वापसी को लेकर कोई अपडेट नहीं हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ 11 जनवरी से होने वाली टी20 सीरीज से भी हार्दिक और सूर्या बाहर रहने वाले हैं। ऐसे में जानकारी सामने आ रही है कि हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव आईपीएल 2024 से भी बाहर हो सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो फिर एक बार रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे।

 

---विज्ञापन---

First published on: Jan 02, 2024 12:39 PM

End of Article

About the Author

Vishal Pundir

рдореЗрд░рд╛ рдирд╛рдо рд╡рд┐рд╢рд╛рд▓ рдкреБрдВрдбреАрд░ рд╣реИ рдореИрдВ рдкрд┐рдЫрд▓реЗ 6 рд╕рд╛рд▓ рд╕реЗ рдореАрдбрд┐рдпрд╛ рдореЗрдВ рдХрд╛рдо рдХрд░ рд░рд╣рд╛ рд╣реВрдВред рдЗрд╕ рджреМрд░рд╛рди рдореИрдВрдиреЗ News 1 India, HNN 24*7, Janbhawana Times, India News 24*7 рдЬреИрд╕реЗ рдореАрдбрд┐рдпрд╛ рд╕рдВрд╕реНрдерд╛рди рдореЗрдВ рдХрд╛рдо рдХрд┐рдпрд╛ рд╣реИред рдлрд┐рд▓рд╣рд╛рд▓ рдореИрдВ рдиреНрдпреВрдЬ 24 рдореЗрдВ рд╕реНрдкреЛрд░реНрдЯреНрд╕ рдЬрд░реНрдирд▓рд┐рд╕реНрдЯ рд╣реВрдВред рдореИрдВрдиреЗ рдЪреМрдзрд░реА рдЪрд░рдг рд╕рд┐рдВрд╣ рдпреВрдирд┐рд╡рд░реНрд╕рд┐рдЯреА (https://www.ccsuniversity.ac.in/) рд╕реЗ рд╕рд╛рд▓ 2019 рдореЗрдВ рдкрддреНрд░рдХрд╛рд░рд┐рддрд╛ рдФрд░ рдЬрдирд╕рдВрдЪрд╛рд░ рдХреА рдбрд┐рдЧреНрд░реА рдкреНрд░рд╛рдкреНрдд рдХреА рдереАред рд╕рдВрдкрд░реНрдХ рдХрд░реЗрдВ: vishal.pundir@bagconvergence.in https://www.facebook.com/share/1YaEJ2F2GV/ https://twitter.com/VishalRajputInd?t=VrDJsmqr51o1BQoEZlsW1g&s=08 https://www.instagram.com/vishalrana8260?utm_source=qr&igsh=cThsbnk3aHRlcnh4

Read More
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola