IPL 2024: लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम से एक और दिग्गज का कटा पत्ता, सामने आई इमोशनल पोस्ट

LSG Part Ways with Assistant Coach Vijay Dahiya: लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम सहायक कोच विजय दहिया के साथ अपना काॅन्ट्रैक्ट आगे नहीं बढ़ा रही है।

Vijay Dahiya Lucknow Super Giants Indian Premier League

लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम। (Social Media)

LSG Part Ways with Assistant Coach Vijay Dahiya: आईपीएल 2024 के आगाज से पहले लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। एलएसजी के साथ पिछले दो साल से बतौर सहायक कोच जुड़े विजय दहिया ने अपना नाता तोड़ लिया है। इस खबर की पुष्टि स्वयं दहिया ने की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है, ‘अलविदा कहने का समय आ गया है… एलएसजी… लखनऊ सुपर जाइंट्स। पिछले दो साल टीम के साथ काम करने का अनुभव शानदार था। टीम एलएसजी को भविष्य के लिए शुभकामनाएं।’

विज्ञापन

विजय दहिया को साल 2022 में फ्रेंचाइजी ने अपने साथ जोड़ा था। वह दो सीजन तक टीम के साथ जुड़े रहे, लेकिन आगामी सीजन के लिए फ्रेंचाइजी ने उनके साथ काॅन्ट्रैक्ट आगे बढ़ाने का फैसला नहीं लिया है। यही नहीं फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2024 के लिए भारतीय टीम के पूर्व कोच श्रीधरन श्रीराम को अगला सहायक कोच बनाया है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vijay Dahiya (@vijay.dahiya.1973)

विज्ञापन

दहिया से पहले हाल ही में भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने फ्रेंचाइजी के साथ अपना नाता तोड़ा है। वह एलएसजी की टीम में मेंटर के पद पर कार्यरत थे। हालांकि आगामी सीजन से पहले वह अपनी पूर्व टीम कोलकाता नाईट राइडर्स के बेड़े में पहुंच गए हैं। वहां भी वह इसी पद पर कार्य करेंगे।

दहिया के पास भारतीय टीम में इंटरनेशनल लेवल पर शिरकत करने का अनुभव है। दहिया साल 2000 से 2001 के बीच दो टेस्ट और 19 वनडे मैच खेलने में कामयाब रहे। इसके अलावा वह घरेलू स्तर पर उत्तर प्रदेश की टीम को कोचिंग भी दे चुके हैं।

विज्ञापन

आईपीएल में वह लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम के अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स के सहायक कोच और दिल्ली कैपिटल्स के टैलेंट स्काउट के पद पर भी अपनी गरिमा बढ़ा चुके हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ