हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

RCB के स्टार खिलाड़ी को लगा झटका, पहले हुआ Ban, अब पूरी लीग से हुआ बाहर

RCB Player Ruled Out From League: आरसीबी के स्टार खिलाड़ी को बड़ा झटका लगा है। पहले तो खिलाड़ी पर 4 मैचों के लिए बैन लगा दिया गया था, अब उन्हें पूरी लीग से ही बाहर कर दिया गया है।

विज्ञापन
आरसीबी की टीम। Image Credit- Social Media

RCB Player Ruled Out From League: आईपीएल का सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। अनुमानित तारीख माने तो 22 मार्च से क्रिकेट के सबसे बड़े त्योहार का आगाज होने वाला है। इसको लेकर फैंस में अभी से जोश और जुनुन देखा जा रहा है। सभी 10 टीमें आईपीएल को लेकर जोरों-शोरों से तैयारियां में लगी है। दूसरी ओर आरसीबी की कोशिश होगी कि वह पहली बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर सके। लेकिन आईपीएल शुरू होने से पहले ही आरसीबी के खिलाड़ी को झटका लगा है। आरसीबी के स्टार खिलाड़ी को पहले तो 4 मैचों के लिए बैन किया गया था, अब उन्हें पूरी लीग से बाहर कर दिया गया है। चलिए आपको बताते हैं कौन हैं ये खिलाड़ी और क्या है पूरा माजरा।

ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: ‘ये धुआं है, आसमान थोड़ी है’… मैच से पहले ठिठुर रहे खिलाड़ी, BCCI ने शेयर किया Video

विज्ञापन

घुटने की चोट के कारण बाहर हुआ स्टार

आरसीबी ने आईपीएल सीजन 2024 के लिए इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी टॉम करण को अपनी टीम में शामिल किया था। आरसीबी ने खिलाड़ी को 1.5 करोड़ की रकम देकर खरीदा था। लेकिन टीम के लिए बुरी खबर सामने आई है। टॉम करण घुटने की चोट से जूझ रहे हैं। वर्तमान में बिग बैश लीग भी खेला जा रहा है। टॉम भी इस लीग में सिडनी सिक्सर के लिए खेला करते हैं। हाल ही में टॉम को अंपायर के साथ बदतमीजी करने के लिए 4 मैचों के लिए बैन कर दिया गया था। इसके बाद उनकी दोबारा से सिडनी सिक्सर में वापसी हुई, लेकिन अब खिलाड़ी घुटने की चोट से जूझ रहे हैं। चोटिल होने के कारण खिलाड़ी को पूरी बीबीएल से बाहर कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें;- भारत के 2 स्टार खिलाड़ियों ने बनाया ‘Orry’ का मजाक, KXIP ने खुद शेयर किया पोस्ट

विज्ञापन

आरसीबी के लिए हो सकता है खतरा

टॉम करण बीती शनिवार को मेलबर्न स्टार्स के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले के दौरान चोटिल हो गए थे। इसके बाद खिलाड़ी को आराम दिया गया। कयास लगाए जा रहे थे कि खिलाड़ी जल्द ही वापसी करने में कामयाब रहेंगे, लेकिन अब खबर आ रही है कि टॉम करण को पूरी बीबीएल लीग से बाहर कर दिया गया है। अब वह अपने स्वदेश लौटने वाले हैं। इससे न सिर्फ सिडनी सिक्सर को बल्कि आरसीबी को भी झटका लगा होगा। अभी से करीब 3 महीने बाद आईपीएल शुरू होने वाला है। आरसीबी ने बहुत उम्मीद के साथ खिलाड़ी को खरीदा था, लेकिन वह चोटिल हो गए हैं। अगर वह आईपीएल से पहले ठीक नहीं होते हैं, तो आरसीबी को एक मुख्य खिलाड़ी को गंवाना पड़ जाएगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola