IPL 2024: पंजाब किंग्स ने शाहरुख खान को किया रिलीज, सैम करन पर लिया बड़ा फैसला; देखें PBKS की पूरी लिस्ट

IPL 2024 Punjab Kings Released-Retention List: पंजाब किंग्स ने अपने स्क्वॉड से शाहरुख खान को रिलीज करके बड़ा फैसला किया है।

IPL 2024 Punjab Kings Released Retention List Shahrukh Khan Out Sam Curran Remains Purse Amount

IPL 2024 Punjab Kings Released Retention List Shahrukh Khan Out Sam Curran Remains Purse Amount

IPL 2024 Punjab Kings Released-Retention List: आईपीएल 2024 के ऑक्शन से पहले अब टीमों ने अपनी फाइनल रिलीज और रिटेंशन की लिस्ट जारी कर दी हैं। रविवार 26 नवंबर को रिलीज और रिटेंशन की अंतिम तारीख थी। अब इसी कड़ी में पंजाब किंग्स ने भी अपनी फाइनल लिस्ट रिलीज कर दी है। इस फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम से 5 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। इसमें सबसे बड़ा नाम शाहरुख खान का शामिल है जिन्हें 9 करोड़ में फ्रेंचाइजी ने खरीदा था।

विज्ञापन

सैम करन पर फ्रेंचाइजी का फैसला

आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी सैम करन को लेकर खबरें आ रही थीं कि पंजाब किंग्स की टीम उन्हें रिलीज कर देगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। फ्रेंचाइजी ने इंग्लैंड के युवा ऑलराउंडर को एक और मौका दिया है। उन्हें 18.5 करोड़ की बोली लगाकर पंजाब ने आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में खरीदा था। करन ने अपने कद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया था। उन्होंने आईपीएल 2023 में 14 मैच खेलते हुए सिर्फ 276 रन बनाए थे। जबकि गेंदबाजी में भी उन्होंने 14 मैचों में 10 से ऊपर की इकॉनमी से रन लुटाते हुए सिर्फ 10 विकेट लिए थे।

विज्ञापन

Whtasapp Channel Logo Template (3)

विज्ञापन

पंजाब ने रिलीज किए ये खिलाड़ी

शाहरुख खान, भानुका राजापक्षे, मोहित राठी, राज अंगद बावा, बल्तेज ढांडा।

विज्ञापन

पंजाब ने रिटेन किए ये खिलाड़ी

शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो, जीतेश शर्मा, प्रभसिमरन सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, हरप्रीत भाटिया, अथर्व तायडे, ऋषि धवन, सैम करन, सिकंदर रजा,लियाम लिविंगस्टोन, गुरनूर सिंह बराड़, शिवम सिंह, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बराड़, विदवत कावेरप्पा, कगिसो रबाडा, नाथन एलिस।

विज्ञापन

PBKS की पर्स में कितनी रकम?

पंजाब किंग्स ने अपने पास से 5 खिलाड़ियों को रिलीज किया, जबकि 19 खिलाड़ियों को टीम ने अपने पास बरकरार रखा है। पंजाब के पास लियाम लिविंगस्टोन, जॉनी बेयरस्टो जैसे कई बड़े नाम भी हैं। शिखर धवन टीम के कप्तान हैं। वहीं टीम के पास पर्स में इससे पहले सबसे ज्यादा पैसा था और अब इसकी संख्या और बढ़ गई है। हालांकि, अब यह सबसे ज्यादा नहीं है क्योंकि टीम ने ज्यादा खिलाड़ी रिलीज नहीं किए। 19 दिसंबर को दुबई में होने वाले ऑक्शन में टीम अब 24.1 करोड़ की पर्स के साथ उतरेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ