IPL 2024: ऋषभ पंत की होगी वापसी! दिल्ली कैपिटल्स ने 11 खिलाड़ियों को किया रिलीज, देखें DC का पूरा स्क्वॉड

IPL 2024 Delhi Capitals Released-Retention List: दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपने स्क्वॉड से 11 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है।

IPL 2024 Delhi Capitals Released Retention List Rishabh Pant Expected to Comeback 11 Players Manish Pandey Sarfaraz Khan Out

IPL 2024 Delhi Capitals Released Retention List Rishabh Pant Expected to Comeback

IPL 2024 Delhi Capitals Released-Retention List: आईपीएल 2024 के ऑक्शन से पहले अब सभी टीमों की फाइनल रिलीज और रिटेंशन की लिस्ट सामने आने लगी है। रविवार को जहां पहले चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी लिस्ट सामने आई थी। अब दिल्ली कैपिटल्स ने भी अपनी फाइनल लिस्ट रिलीज कर दी है। इस फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम से 11 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। यह काफी बड़ी संख्या है। इसमें कई भारतीय नाम भी शामिल हैं जिसमें सबसे बड़ा नाम है मनीष पांडे और सरफराज खान का।

विज्ञापन

ऋषभ पंत की होगी वापसी!

सड़क हादसे में बुरी तरह चोटिल होने के बाद दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने पिछला सीजन नहीं खेला था। अब उनकी वापसी की उम्मीदें और ठोस हो गई हैं। कहा जा रहा है कि पंत इंग्लैंड के खिलाफ जनवरी में लौटेंगे। लेकिन देखना होगा कि वह कब तक आते हैं क्योंकि अभी ऑफिशियल जानकारी का इंतजार है। लेकिन फैंस को उम्मीद है कि पंत दिल्ली के लिए आईपीएल तक लौट आएंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

दिल्ली ने रिलीज किए ये खिलाड़ी

रोवमेन पॉवेल, राइली रूसो, मनीष पांडे, सरफराज खान, फिल साल्ट, प्रियम गर्ग, चेतन सकरिया, मुस्तफिजुर रहमान, कमलेश नागरकोटी, रीपल पटेल, अमन खान।

दिल्ली ने रिटेन किए ये खिलाड़ी

डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत, पृथ्वी शॉ, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, एनरिक नॉर्खिया, ललित यादव, खलील अहमद।

विज्ञापन

दिल्ली के बैकअप खिलाड़ी

पृथ्वी शॉ, यश ढुल, अभिषेक पोरेल, इशांत शर्मा, लुंगी एनगिडी, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्टवाल।

विज्ञापन

DC की पर्स में कितनी रकम?

दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पास से 11 खिलाड़ियों को रिलीज किया और सिर्फ 9 को रिटेन किया है। जबकि सात खिलाड़ी टीम के पास बतौर बैकअप मौजूद हैं। वहीं टीम के पास अभी पांच ओवरसीज यानी विजेशी खिलाड़ी बचे हुए हैं। इसके अलावा 19 दिसंबर को दुबई में होने वाले ऑक्शन में टीम अब 28.95 करोड़ की पर्स के साथ उतरेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ