---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL 2024 Auction: मिचेल स्टार्क सबसे महंगे खिलाड़ी, RCB ने खरीदा! ऑक्शन से एक दिन पहले मची हलचल

IPL 2024 Auction: आईपीएल 2024 के ऑक्शन से एक दिन पहले सोशल मीडिया पर स्टार्क को आरसीबी द्वारा खरीदने के वीडियो से कंफ्यूजन खड़ा हो गया।

---विज्ञापन---

IPL 2024 Auction: आईपीएल 2024 के लिए ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में होगा। उससे एक दिन पहले सोशल मीडिया पर तब हलचल मच गई जब मिचेल स्टार्क के सबसे महंगे बिकने का वीडियो सामने आया। इसमें ऐसा भी था कि आरसीबी ने स्टार्क पर सबसे बड़ी बोली लगाई और 18.5 करोड़ की कीमत पर उन्हें खरीद लिया। इसका वीडियो वायरल होने लगा और फैंस इसके बाद कंफ्यूज हो गए। कई लोग सोचने लगे कि ऑक्शन कल है और आज ही कैसे बोली लग गई।

क्या था पूरा मामला?

दरअसल ऑक्शन से एक दिन पहले मॉक ऑक्शन होता है। इसमें प्रैक्टिस और रिहर्सल जैसी चीजें होती हैं। आईपीएल के ओटीटी ब्रॉडकास्टर जियो सिनेमा पर मॉक ऑक्शन हुआ। यह एक तरीके से मॉक ड्रिल जैसा होता है जो आमतौर पर किसी बड़े आयोजन से पहले होती है। उसी तरह मॉक ऑक्शन हुए। इसमें आरसीबी ने अपनी मंशा एक दिन पहले ही जाहिर कर दी और ऑस्ट्रेलिया के स्टार गेंदबाज मिचेल स्टार्क पर सबसे बड़ी बोली लगा दी। आरसीबी ने स्टार्क को मॉक ऑक्शन में 18.5 करोड़ में खरीदा।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

मॉक ऑक्शन का यह वीडियो जियो सिनेमा ने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर शेयर किया। इस वीडियो में आरसीबी के पूर्व स्टाफ मेंबर माइक हेसन थे। वहीं जियो सिनेमा के होस्ट ने इस मॉक ऑक्शन को करवाया। अब मेन ऑक्शन का आयोजन मंगलवार को दुबई के कोका-कोला एरेना में होने जा रहा है। इसकी शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 2.30 से होगी। इसके लिए कुल 333 खिलाड़ियों ने अपना नाम रजिस्टर करवाया है।

---विज्ञापन---

ये 3 खिलाड़ी ऑक्शन से रहेंगे बाहर

ऑक्शन से पहले तीन विदेशी खिलाड़ियों के पूरे सीजन से बाहर रहने की जानकारी मिली है। इसी कारण यह खिलाड़ी अब ऑक्शन में नहीं नजर आएंगे। इन तीन नामों में से एक नाम है इंग्लैंड के रेहान अहमद का। बाकी बांग्लादेश के दो खिलाड़ी शोरिफुल इस्लाम और तस्किन अहमद भी इस नीलामी में नहीं नजर आएंगे। वहीं जोश हेजलवुड की उपस्थिति को लेकर सामने आया है कि वह मई में मौजूद रह पाएंगे। यानी आधे से ज्यादा आईपीएल उनका मिस होगा। शायद यही कारण रहा कि आरसीबी ने उन्हें रिलीज कर दिया था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- IPL 2024: कब होगा आईपीएल 17 का आगाज, सामने आई तारीख! फाइनल मैच को लेकर भी आई रिपोर्ट

यह भी पढ़ें- IPL 2024 Auction: 3 स्टार खिलाड़ी ऑक्शन में नहीं होंगे शामिल, हेजलवुड मई में जुड़ेंगे टीम के साथ; क्या है मामला?

---विज्ञापन---

First published on: Dec 18, 2023 09:18 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola