---विज्ञापन---

क्रिकेट

IPL 2024: केएल राहुल को लेकर सामने आया ताजा अपडेट, LSG ने खुद दी ऑक्शन से पहले बड़ी जानकारी

KL Rahul IPL 2024: केएल राहुल आईपीएल 2022 और 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान थे और अब 2024 से पहले उनको लेकर कई खबरें सामने आ रही थीं।

KL Rahul IPL 2024: आईपीएल 2024 के लिए 19 दिसंबर को दुबई में ऑक्शन होना है। उससे पहले रविवार 26 नवंबर को रिलीज व रिटेंशन का आखिरी दिन है। शनिवार रात कुछ ऐसी खबरें सोशल मीडिया पर आ रही थीं कि केएल राहुल की आरसीबी में वापसी होगी। पर यह सभी महज अफवाहें थीं और अब फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी इसको लेकर अपना रुख साफ कर दिया है। LSG ने एक्स पर एक पोस्ट किया है और रिलीज-रिटेंशन की फाइनल लिस्ट से पहले अपडेट दिया है।

LSG में बदलाव का दौर

दरअसल लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने पोस्ट में एक कागज और पेन की तस्वीर शेयर की है। इस पर कैप्शन देते हुए फ्रेंचाइजी ने लिखा कि, Continue करो और इस कागज में सिर्फ केएल राहुल का नाम लिखा हुआ था। यानी फ्रेंचाइजी ने राहुल को तो कंफर्म कर दिया है और अब बाकी खिलाड़ियों के नाम पर सस्पेंस है। इससे पहले फ्रेंचाइजी ने अपने मेंटोर गौतम गंभीर को बाय-बाय कहा था और गंभीर की केकेआर में वापसी हुई। उससे पहले कोच एंंडी फ्लॉवर की जगह जस्टिन लैंगर ने ली थी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:- IPL 2024: CSK से बेन स्टोक्स बाहर, तो शामिल होगा कौन सा स्टार? एक जगह के लिए 3 दावेदार

---विज्ञापन---

फ्रेंचाइजी के अंदर बदलाव का दौर जारी है। इतना ही नहीं टीम ने अपने स्टार ऑलराउंडर मार्कस स्टॉयनिस को भी रिलीज कर दिया था। वहीं खबरें हैं कि चार और खिलाड़ी भी लखनऊ की टीम रिलीज कर सकती है। वह चार खिलाड़ी हो सकते हैं, मनन वोहरा, सूर्यांस शेडगे, करन शर्मा और स्वप्निल सिंह। अभी फिलहाल यह अटकलें हैं। अब से कुछ ही घंटों में इस पर से तस्वीर साफ हो जाएगी कि फ्रेंचाइजी ने किसी अपने साथ रखा है और किसे बाय-बाय बोला है। पर खबरें ऐसी हैं कि यह टीम काफी बदलाव कर सकती है।

यह भी पढ़ें:- IPL 2024: RCB को लगा बड़ा झटका, Bangalore छोड़ हैदराबाद में चला गया स्टार खिलाड़ी

---विज्ञापन---

LSG का कैसा रहा प्रदर्शन

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम पहली बार आईपीएल 2022 में शामिल हुई थी। पहले सीजन में ही टीम ने प्लेऑफ में जगह बनाई थी। लेकिन यहां टीम को हार मिली और उसे तीसरे स्थान से ही संतोष करना पड़ा। फिर आईपीएल 2023 में टीम अपने नियमित कप्तान केएल राहुल के बिना ज्यादातर मुकाबले खेलने को मजबूर थी। फिर भी टीम ने प्लेऑफ में जगह बनाई लेकिन यहां भी उसे तीसरे स्थान से ही संतोष करना पड़ा।

---विज्ञापन---

First published on: Nov 26, 2023 04:17 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola