---विज्ञापन---

IPL 2024: CSK से बेन स्टोक्स बाहर, तो शामिल होगा कौन सा स्टार? एक जगह के लिए 3 दावेदार

IPL 2024 Chennai Super Kings: आईपीएल 2024 से पहले बेन स्टोक्स ने अपना नाम वापस ले लिया था। अब चर्चा है कि सीएसके उनकी जगह किसे शामिल करेगी।

IPL 2024: आईपीएल 2024 के ऑक्शन से पहले आज यानी 26 नवंबर को रिलीज और रिटेंशन का आखिरी दिन है। आज रात तक सभी 10 टीमें को अपनी फाइनल लिस्ट जारी करनी है। इसी कड़ी में कई बड़े खिलाड़ियों के नाम पर अलग-अलग अटकलें लग रही हैं। उन्हीं में से एक नाम है इंग्लैंड और सीएसके के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स का। आपको बता दें कि स्टोक्स ने हाल ही में आईपीएल 2024 से नाम वापस ले लिया था। अब चर्चा है कि सीएसके उन्हें रिलीज भी कर सकती है। पर सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर 16.25 करोड़ के स्टोक्स को सीएसके ने रिलीज किया तो किसे शामिल करेगी?

एक जगह 3 दावेदार?

बेन स्टोक्स अभी हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं लेकिन वह आगामी सीजन में नहीं खेलेंगे। इसी कारण अब फ्रेंचाइजी उनकी जगह एक बैटिंग ऑलराउंडर का विकल्प तलाश सकती है। स्टोक्स की जगह तीन दावेदार हैं जो फ्रेंचाइजी में शामिल हो सकते हैं। आइए देखते हैं कि कौन हैं वो तीन विकल्प:-

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:- IPL 2024: रोहित शर्मा के फैंस के लिए खुशखबरी! मुंबई इंडियंस को लेकर सामने आया नया अपडेट

---विज्ञापन---

डैरिल मिचेल (न्यूजीलैंड)

न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर डैरिल मिचेल ने वर्ल्ड कप 2023 में कमाल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने 10 मैचों की 9 पारियों में ही 552 रन बनाए थे। टूर्नामेंट में उनका औसत 69 का भी रहा था। इसके अलावा वह एक मीडियम पेसर गेंदबाज भी हैं। वह मौका पड़ने पर गेंदबाजी में भी काम आ सकते हैं।

---विज्ञापन---

अजमतुल्लाह ओमरजई (अफगानिस्तान)

अफगानिस्तान का भी एक ऐसा खिलाड़ी है जो बेन स्टोक्स की जगह अच्छा विकल्प हो सकता है। अजमतुल्लाह ओमरजई वो नाम हैं जो नंबर 4-5 पर बल्लेबाजी भी कर सकते और एक तेज गेंदबाज भी हैं। वर्ल्ड कप 2023 में उन्होंने 7 विकेट लिए थे और 353 रन भी बनाए थे।

---विज्ञापन---

मार्कस स्टॉयनिस (ऑस्ट्रेलिया)

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टॉयनिस को आईपीएल 2024 से पहले ही लखनऊ सुपर जायंट्स ने रिलीज कर दिया था। अब इस कंगारू खिलाड़ी के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आगामी नीलामी में बोली लगा सकती है। स्टॉयनिस का पलड़ा इसलिए भी भारी रहेगा क्योंकि उनके पास आईपीएल का अनुभव भी है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:- IPL 2024 Auction: बड़े-बड़े खिलाड़ियों का कटेगा पत्ता! आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी पर भी खतरा

---विज्ञापन---

बेन स्टोक्स ने 6 साल में खेले सिर्फ 45 मैच

बेन स्टोक्स का अंदर-बाहर होने का सिलसिला जारी रहा है। वह 2017 से आईपीएल का हिस्सा हैं। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने भी स्टोक्स पर बड़ा दांव लगाया था, वह भी इसी समस्या से जूझते थे और स्टोक्स की फिटनेस समस्या बनी रही। अब सीएसके भी भारी रकम खर्च करने के बाद इस दिग्गज की सेवाओं के लिए वंचित है। फ्रेंचाइजी ने स्टोक्स को 16.25 करोड़ की भारी-भरकम कीमत पर अपने साथ जोड़ा था। स्टोक्स ने आईपीएल में सिर्फ 45 मैच खेलते हुए 935 रन बनाए हैं। उनके नाम दो शतक और दो अर्धशतक भी दर्ज हैं। वह इस लीग में कुल 28 विकेट भी ले चुके हैं। 2021 तक वह आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रहे। 2022 में वह किसी टीम का पार्ट नहीं थे। उसके बाद 2023 में उनकी चेन्नई में एंट्री हुई।

First published on: Nov 26, 2023 03:28 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola