हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2024: केएल राहुल ने LSG से की डिमांड, आईपीएल 17 में हो सकता है टीम के अंदर बड़ा बदलाव!

KL Rahul LSG IPL 2024: केएल राहुल ने आईपीएल 2024 से पहले अपनी फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स से खास डिमांड करके नया डिबेट शुरू करवा दिया है।

विज्ञापन
IPL 2024 KL Rahul LSG Request Major Change Lucknow Super Giants IPL 17 (Image Credit- News 24)

KL Rahul LSG IPL 2024: आईपीएल के 17वें संस्करण से पहले टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने अपनी फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स से खास डिमांड की है। राहुल पिछले कुछ समय से टीम इंडिया के अंदर बतौर मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज खेल रहे हैं। उन्होंने नंबर 5 पर खेलते हुए हाल ही में खेले गए वर्ल्ड कप 2023 में भी अच्छी बल्लेबाजी की थी। वनडे इंटरनेशनल में वह बतौर मिडिल ऑर्डर बैट्समैन सेट हो चुके हैं। अब टी20 फॉर्मेट में भी वह कुछ नई प्लानिंग कर रहे हैं। इसके बाद आगामी आईपीएल के सीजन में टीम के अंदर बड़ा बदलाव नजर आ सकता है।

केएल राहुल 2.0 की होगी एंट्री

केएल राहुल को पहले एक ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर जाना जाता था। पर अब वह अपने नए वर्जन को रेडी करना चाह रहे हैं। वह अब वनडे के बाद टी20 में भी खुद को बतौर मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज तैयार करने की प्लानिंग में लग गए हैं। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार राहुल ने लखनऊ सुपर जायंट्स से मांग की है कि आगामी आईपीएल में उन्हें मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने का मौका दिया जाए। गौरतलब है कि पिछले सीजन में भी जब राहुल टीम से बाहर थे तो काइल मायर्स, क्विंटन डी कॉक जैसे बल्लेबाजों ने ओपनिंग में उनकी कमी नहीं खलने दी थी। अब वह बतौर ओपनर नहीं बल्कि मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज खेलना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें- ‘…मैं ICC से फाइट करूंगा’, ख्वाजा के जूते वाले ‘मैसेज’ पर छिड़ी बहस, कंगारू प्लेयर ने दिया बड़ा बयान

विज्ञापन

क्यों राहुल बदलना चाहते हैं रोल?

पिछले कुछ सालों में केएल राहुल अपनी जगह बतौर ओपनर बना नहीं पाए हैं। टीम इंडिया को मध्यक्रम में एक सीनियर और जिम्मेदार बल्लेबाज की जरूरत भी थी। ऐसे में उन्होंने वनडे फॉर्मेट में खुद को वहां सेट किया। अब टी20 इंटरनेशनल में भी राहुल खुद को उसी पोजीशन में ढालना चाहते हैं। उसका कारण यह है कि टीम के पास ओपनिंग स्लॉट में उनके लिए जगह नहीं है। आईपीएल के ठीक बाद टी20 वर्ल्ड कप 2024 भी है। हो सकता राहुल उसे नजर में रखकर ही यह फैसला ले रहे हों। ओपनिंग में टीम इंडिया के पास शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, ईशान किशन और रुतुराज गायकवाड़ जैसे ऑप्शन पहले से ही मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें- World Cup की हार के बाद रोहित शर्मा का पहला इंटरव्यू, गम नहीं छुपा पाए हिटमैन; Watch Video

विज्ञापन

वनडे में करेंगे कप्तानी

केएल राहुल साउथ अफ्रीका पहुंच चुके हैं। फिलहाल वह टी20 टीम का हिस्सा नहीं हैं। अब उनकी नजरें हैं वनडे सीरीज पर। वनडे में वह टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। इसके बाद टेस्ट टीम का भी वह हिस्सा हैं। टेस्ट में भी चर्चा है कि वह बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज मिडिल ऑर्डर में खेलेंगे। हालांकि, ईशान किशन भी टीम का हिस्सा हैं लेकिन खबरों के मुताबिक राहुल टेस्ट में भी अब विकेटों के पीछे जिम्मेदारी संभालते नजर आने वाले हैं। अब देखना होगा कि क्या उनका यह प्लान टी20 वर्ल्ड कप में उन्हें जगह दिला पाएगा या नहीं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola