IPL 2024: मुंबई इंडियंस के लिए ही खेलेंगे जसप्रीत बुमराह! Mi के Post ने चौंकाया
IPL 2024: जसप्रीत बुमराह को लेकर एमआई ने बड़ा संकेत दे दिया है, इससे लगभग साफ हो गया है कि बूम-बूम एमआई के लिए ही खेलेंगे।
Edited By Abhinav Raj

आईपीएल 2024।
Edited By Abhinav Raj

आईपीएल 2024।
IPL 2024: तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के मुंबई इंडियंस को अनफॉलो करने के बाद से ही संभावना जताई जा रही थी कि बुमराह कभी भी मुंबई छोड़ सकते हैं। हार्दिक पांड्या की मुंबई में वापसी होने के बाद बुमराह ने मुंबई को अनफॉलो कर दिया था, लेकिन अब टीम ने बड़ा संकेत दे दिया है। मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से साफ लग रहा है कि बुमराह मुंबई के लिए ही खेलेंग। इससे यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि बुमराह और मुंबई के बीच सबकुछ ठीक है। चलिए आपको बताते हैं मुंबई के किस पोस्ट से चर्चा तेज हुई है।
— IndianPremierLeague (@IPL) November 27, 2023
मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की मां का आज जन्मदिन है। बुमराह ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी मां के साथ एक तस्वीर साझा कर, मां को जन्मदिन की बधाई दी है। इसके करीब एक घंटे के बाद मुंबई इंडियंस ने भी एक पोस्ट डालकर बुमराह की मां को बर्थडे विस किया है। मुंबई इंडियंस ने बुमराह के पोस्ट का स्क्रीनशॉट अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। मुंबई ने ये पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि हमारी पलटन की ओर से दलजीत जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
Here's wishing Daljit Ji, a very Happy Birthday from our Paltan 💙#OneFamily #MumbaiIndians #MumbaiMeriJaan pic.twitter.com/fXckJkfVFJ
— Mumbai Indians (@mipaltan) November 30, 2023
एक ओर जहां बुमराह ने मुंबई इंडियंस को अनफॉलो कर दिया था। दूसरी ओर मुंबई ने बुमराह की मां को जन्मदिन की बधाई दी है, इससे साफ लग रहा है कि मुंबई की ओर से बुमराह को मनाने की कोशिश की जा रही है। इससे यह भी लगभग तय माना जा रहा है कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक-ठाक चल रहा है। अगर ऐसा है, तो बुमराह आईपीएल 2024 मुंबई के लिए ही खेलने वाले हैं। मुंबई इंडियंस का पोस्ट यह समझने के लिए काफी है। बता दें कि बुमराह के मुंबई को अनफॉलो करने के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि बुमराह या तो गुजरात टाइटंस में शामिल हो सकते हैं, या फिर आरसीबी में शामिल हो सकते हैं, लेकिन अब यह गुत्थी लगभग सुलझ गई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: