हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2024: हार्दिक पांड्या बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान! क्या होगा रोहित शर्मा का नया रोल

IPL 2024: हार्दिक पांड्या ने 2022 में गुजरात को चैंपियन और 2023 में रनर अप बनाया है। अब उनके मुंबई इंडियंस में वापस लौटने की खबरें आ रही हैं।

विज्ञापन
Rohit Sharma Fans Another Bad News Can Come Hardik Pandya May Lead Team India IND vs AFG T20 Series (Image Credit- Twitter)

IPL 2024: वनडे वर्ल्ड कप खत्म होते ही आईपीएल 2024 को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि सभी 10 फ्रेंचाइजीज के पास रिलीज और रिटेंशन का विंडो 26 नवंबर तक का ही है। इसलिए हर दिन हर घंटे नई-नई अटकलें लगने लगी हैं। इसी बीच सबसे बड़ी अटकलें जो थीं वो थीं हार्दिक पांड्या के गुजरात छोड़कर मुंबई इंडियंस में वापसी करने की। अब शुक्रवार शाम को कई रिपोर्ट्स ऐसी सामने आ गई हैं जिसमें इस बात को कंफर्म किया गया है कि हार्दिक मुंबई इंडियंस में वापस लौट रहे हैं। हालांकि, अभी ऑफिशियल अपडेट का इंतजार है।

खड़े हो गए बड़े सवाल?

खबरें ऐसी भी थीं कि गुजरात ने हार्दिक को मुंबई के साथ ट्रेड करने के लिए रोहित या जोफ्रा आर्चर में से किसी एक खिलाड़ी को लेने की मांग की है। इसके बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर हार्दिक गुजरात टाइटंस का साथ छोड़कर मुंबई में जा रहे हैं, तो गुजरात की कप्तानी कौन करेगा? इसके बाद रिपोर्ट्स कुछ दिनों पहले ऐसी भी आई थीं कि हार्दिक मुंबई इंडियंस के नए कप्तान होंगे। ऐसे में यह सवाल है कि अगर हार्दिक कप्तान होंगे, तो रोहित शर्मा का टीम में क्या रोल होगा? खबरें यह भी थीं कि रोहित को गुजरात ने ट्रेड करने की मांग की है जो कि काफी मुश्किल लग रहा है। हालांकि, इन सभी बातों से पर्दा 26 नवंबर के बाद ही हट पाएगा।

यह भी पढ़ें:- IPL 2024 में होगा बड़ा फेरबदल! 7 टीम के कप्तानों में होगा बदलाव? क्यों बन रहे ऐसे समीकरण

विज्ञापन

शुभमन गिल बनेंगे कप्तान?

हार्दिक पांड्या अगर गुजरात टाइटंस का साथ छोड़ते हैं तो इस टीम के लिए दोहरा झटका होगा। यह टीम जहां एक कप्तान तलाशेगी। वहीं हार्दिक जैसे बल्लेबाज व गेंदबाज की भी टीम को कमी खलेगी। ऐसे में कप्तानी की बात करें तो फ्रेंचाइजी युवा शुभमन गिल की तरफ देख सकती है। शुभमन गिल एक युवा और सटीक कप्तान के तौर पर अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं। वैसे टीम के पास राशिद खान हैं जिन्होंने हार्दिक की गैरमौजूदगी में कप्तानी की है लेकिन नियमित कप्तान जहां तक भारतीय होने के ही आसार हैं। खबरें यह भी थीं कि गुजरात ने हार्दिक के बदले रोहित को मांगा है और अगर रोहित गुजरात में गए तो वह कप्तानी भी करेंगे।

यह भी पढ़ें:- Team India Schedule: टी20 वर्ल्ड कप से पहले 10 मैच खेलेगी टीम इंडिया, देखें मेन इन ब्लू का पूरा शेड्यूल

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या का शानदार रिकॉर्ड

हार्दिक पांड्या ने आईपीएल 2022 के पहले सीजन में ही गुजरात टाइटंस के लिए बतौर कप्तान बेहतरीन शुरुआत की थी। इस सीजन में गुजरात ने आईपीएल का खिताब हार्दिक की कप्तानी में जीता था। फिर आईपीएल 2023 में लगातार दूसरी बार टीम ने फाइनल में जगह बनाई थी। इस सीजन टीम रनर अप रही थी। यानी हार्दिक ने बतौर कप्तान पहले दो सीजन में ही टीम को विजेता और उपविजेता बनाया था। फिर भी अब खबरें ऐसी हैं कि हार्दिक टीम का साथ छोड़ रहे हैं। अब देखना होगा कि आखिर इसका सच क्या है?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola