आईपीएल 2024 में रोमांच की कोई कमी नहीं होने वाली है। आईपीएल में कई टीमों के बड़े खिलाड़ियों की अदला-बदली होने लगी है। भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर गौतम गंभीर ने लखनऊ सुपरजाइंट्स को अलविदा कहा फिर से अपनी पुरानी टीम कोलकाता नाईट राइडर्स ज्वाइन कर लिया है। अब गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या की भी टीम बदलने की बातचीत हो रही है। बताया जा रहा है कि हार्दिक पांड्या इस साल आईपीएल सीजन में फिर से अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस में शामिल हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- Fact Check: PM मोदी के हाथ से ट्रॉफी लेना चाहते थे पैट कमिंस, Pat को मंच पर छोड़ चले गए पीएम!
हार्दिक पांड्या एक सफल कप्तान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह दावा किया जा रहा है कि गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या जो कि गुजरात को एक खिताब भी जीता चुके हैं, वह फिर से अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस में शामिल हो सकते हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि अगर पांड्या मुंबई इंडियंस में शामिल होते हैं, तो वह इस टीम में बतौर कप्तान शामिल होंगे या फिर बतौर खिलाड़ी शामिल होंगे। हार्दिक पांड्या 2 साल से गुजरात टाइटंस के कप्तान हैं। वह काफी सफल कप्तान भी रहे, उन्होंने दो सीजन में कप्तानी करते हुए एक सीजन में अपनी टीम को खिताब भी जिताया है।
ये भी पढ़ें:- Shubman Gill के साथ DeepFake फोटो पर सारा तेंदुलकर का आया बयान, पढ़ें क्या कहा
क्या रोहित से छिनेगी कप्तानी
बता दें कि हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस में वापसी होने के बाद भी MI के कप्तान रोहित शर्मा ही रहेंगे। बताया जा रहा है कि हार्दिक को फिलहाल रोहित शर्मा की कप्तानी में ही खेलना होगा, लेकिन जब रोहित शर्मा क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे, तब रोहित के बाद पांड्या को कप्तानी सौंपी जाएगी। हालांकि अभी तक किसी भी आधिकारिक रूप से इस खबर की सच्चाई की पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में यह आने वाले समय में पता चलेगा कि रिपोर्ट्स के दावे में कितनी सच्चाई है।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
1 hr agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
2 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
2 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
3 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
4 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines