Who Will Captain of Team india: भारत के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान बना दिया गया है। हार्दिक को हाल ही में गुजरात टाइटंस से ट्रेड कर मुंबई में शामिल किया गया था, अब मुंबई इंडियंस ने हार्दिक को सबसे बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है। अगले आईपीएल सीजन में रोहित शर्मा के रहते हुए भी मुंबई इंडियंस के लिए हार्दिक पांड्या कप्तानी करते दिखेंगे। अब फैंस के मन में एक सवाल उठ रहा है कि क्या अब रोहित शर्मा से टीम इंडिया की भी कप्तानी छिन जाएगी। अगर ऐसा होता है, तो वह कौन खिलाड़ी हैं, जिसे भारत का कप्तान बनाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें:- Suryakumar Yadav ने कुलदीप यादव को दिया स्पेशल बर्थडे गिफ्ट, चाइनामैन गेंदबाज ने किया खुलासा
टीम इंडिया के लिए कप्तान चुनना क्यों मुश्किल
आईसीसी विश्व कप 2023 हारने के बाद सूर्यकुमार यादव को टी20 सीरीज के लिए कमान सौंपी गई थी। सूर्या ने ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ अच्छा खेल भी दिखाया है। दूसरी ओर मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव के टीम में रहते हुए भी हार्दिक पांड्या को कप्तान बना दिया गया है। ऐसे में टीम इंडिया की कप्तानी एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है कि भारतीय टीम का अगला कप्तान कौन होगा। सोचने वाली बात है कि हार्दिक पांड्या अगर फिट भी रहते हैं, तो क्या उन्हें तीनों फॉर्मेट की कप्तानी सौंप दी जाएगी।
ये भी पढ़ें:- रोहित शर्मा से छिनी मुंबई इंडियंस की कप्तानी, हार्दिक पांड्या बन गए नए कप्तान
क्या हार्दिक पांड्या को मिलेगी टीम इंडिया की कप्तानी
भारतीय टीम में हमेशा से एक प्रचलन रहा है कि जो भी टीम इंडिया के कप्तान होते हैं, उन्हें तीनों फॉर्मेट की कप्तानी सौंपी जाती है। जो भी खिलाड़ी वनडे क्रिकेट के कप्तान होते हैं, उन्हें टी20 और टेस्ट मैच दोनों के लिए कप्तानी सौंप दी जाती है, लेकिन फिलहाल में भारत के पास एक भी ऐसे खिलाड़ी नहीं है, जो तीनों फॉर्मेट में अच्छा खेल दिखाते हैं और कप्तान के दावेदार भी हैं। सूर्यकुमार यादव अच्छा कप्तान बन सकते हैं, लेकिन वह टी20 स्पेशलिस्ट हैं। केएल राहुल कप्तान बन सकते हैं, लेकिन वह सिर्फ वनडे और टेस्ट खेलते हैं। हार्दिक पांड्या अच्छे कप्तान बन सकते हैं, लेकिन वह सिर्फ टी20 और वनडे खेलते हैं। ऐसे में जो भी खिलाड़ी रोहित शर्मा की जगह कप्तानी के दावेदार हैं, वह तीनों फॉर्मेट में पक्के नहीं है।
क्या बुमराह होंगे कप्तान
एक खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह हैं, जो तीनों फॉर्मेट में पक्के हैं, लेकिन वह कप्तानी के दावेदार नहीं है। एक अन्य खिलाड़ी हैं जो तीनों फॉर्मेट में खेलते हैं, वह हैं श्रेयस अय्यर, लेकिन वह भी कप्तानी के दावेदार नहीं है। ऐसे में हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस की कप्तानी मिलने के बाद फिर से यही सवाल क्रिकेट फैंस और बीसीसीआई को खाए जा रही है कि भारत का अगला कप्तान कौन होगा।
संबंधित खबरें
IND vs WI 4th T20I, India vs West Indies 4th T20I, भारत vs वेस्टइंडीज चौथा
7 mins agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
58 mins agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
1 hr agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
2 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
3 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines