हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2024: हार्दिक पांड्या पर बैन का खतरा बढ़ा! अब गुजरात टाइटंस के CEO का आया बयान

IPL 2024 Hardik Pandya Ban: आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस में शामिल हुए हार्दिक पांड्या पर अब बैन लगने का खतरा मंडरा रहा है।

विज्ञापन
IPL 2024 Hardik Pandya Ban Mumbai Indians Mistake in Trade Gujarat Titans CEO Statement

IPL 2024 Hardik Pandya Ban: आईपीएल 2024 के लिए हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस में अब वापसी हो गई है। पर मुंबई में शामिल होने के बाद उनको और फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस दोनों को एक नियम का उल्लंघन करने का दोषी माना जा रहा है। इसको लेकर 2010 के उस किस्से का भी हवाला दिया जा रहा है जिसमें रवींद्र जडेजा को आईपीएल 2010 से बैन कर दिया गया था। वैसा ही कुछ अब हार्दिक ने किया है लेकिन उनके ऊपर बैन लगेगा या नहीं, इस पर चर्चा जारी है। इसी कड़ी में अब गुजरात टाइटंस के सीईओ अरविंदर सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

क्या बोले गुजरात टाइटंस के सीईओ?

गुजरात टाइटंस के सीईओ ने साफतौर पर कहा है कि, जिस तरह से हार्दिक मुंबई इंडियंस में गए वो तरीका सही नहीं था। उन्होंने कहा कि, ‘आईपीएल ट्रेड के लिए खिलाड़ियों से सीधे तौर पर संपर्क करना गलत है। टीमों को इसके लिए बीसीसीआई की प्रक्रिया का पालन करना चाहिए। लेकिन ये तरीका (हार्दिक का ट्रेड) सही नहीं था और टीम प्रबंधन इससे नाखुश है। आईपीएल ट्रेडिंग को लेकर बीसीसीआई के जो नियम हैं वो साफ हैं।’

यह भी पढ़ें:- ICC Rankings: टी20 से टेस्ट तक टीम इंडिया का जलवा, 12 में से आठ स्थानों पर भारत का नंबर 1 पर कब्जा

विज्ञापन

रवींद्र जडेजा हुए थे बैन

साल 2010 में रवींद्र जडेजा आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे। उन्होंने ट्रेडिंग की प्रक्रिया के दौरान मुंबई इंडियंस से बातचीत शुरू कर दी थी। पर राजस्थान ने उनके कॉन्ट्रैक्ट को आगे बढ़ाते हुए रिटेन किया था। जबकि जडेजा ने आगे बढ़ने की इच्छा जताई थी। इसके बाद आईपीएल की तत्कालीन मैनेजमेंट कमेटी ने जडेजा के खिलाफ एक्शन लिया और उनके ऊपर एक साल का बैन लगा दिया था।

यह भी पढ़ें- ICC T20 Rankings: भारत का जलवा; SKY नंबर 1 बल्लेबाज, तो 23 साल का युवा भारतीय बना नंबर 1 बॉलर

विज्ञापन

हार्दिक पर भी बैन का खतरा!

हार्दिक पांड्या के केस में भी अब ऐसा हुआ है। हार्दिक का नाम गुजरात टाइटंस की रिटेंशन लिस्ट में था लेकिन कुछ ही घंटों के अंदर वह मुंबई इंडियंस में शामिल हो गए। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने हार्दिक को बैन करने पर रिएक्शन दिए। वहीं केकेआर के पूर्व डायरेक्टर जॉय भट्टाचार्या ने भी यह मुद्दा उठाया था। फिलहाल बीसीसीआई, आईपीएल या किसी भी अथॉरिटी की तरफ से इसको लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। अब देखना होगा कि हार्दिक का आगामी आईपीएल में क्या भविष्य होगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola