Rishabh Pant Recover Update: भारत के विस्फोटक बल्लेबाज ऋषभ पंत सड़क दुर्घटना के बाद अभी तक टीम में वापसी नहीं कर पाए हैं। फैंस पंत को खेलते देखने के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। आईपीएल 2024 के ऑक्शन में पंत अपनी आईपीएल की टीम दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खिलाड़ियों को खरीदने के लिए ऑक्शन के हिस्सा बने थे। इसके बाद से ही बताया जा रहा था कि पंत वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और अगले साल अपनी टीम दिल्ली के लिए कप्तानी करते भी दिखेंगे। इस कड़ी में अब एक बार फिर से पंत की चोट पर बड़ा अपडेट आया है, इससे फैंस को झटका लग सकता है।
ये भी पढ़ें:- Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में उत्सव, जानें कौन-कौन खिलाड़ी पहुंचे अयोध्या
पंत की हेल्थ पर क्या है अपडेट
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान और भारत के विस्फोटक बल्लेबाज ऋषभ पंत की हेल्थ पर बड़ा अपडेट मिला है। यह अपडेट किसी और ने नहीं बल्कि बीसीसीआई सूत्र की ओर से आया है। बताया जा रहा है कि पंत की आईपीएल में वापसी अभी तक तय नहीं हो पाई है। खिलाड़ी आईपीएल खेल भी सकते हैं और नहीं भी। उन्होंने कहा कि पंत अभी तक पूरी तरह से फिट नहीं हो सके हैं। वह भले ही नेट पर प्रैक्टिस के लिए लौट आए हैं, लेकिन इतनी बड़ी इंजरी के बाद रिकवर करना आसान नहीं होता है। एक्सीडेंट होने के कारण पंत को हार्ड एक्सरसाइज करने की सलाह नहीं दी गई है, ऐसे में अभी यह नहीं बताया जा सकता है कि वह कब वापसी करने वाले हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ दो-दो हाथ के लिए तैयार भारत, पहले मैच में कैसी हो सकती है प्लेइंग 11
दिल्ली को ढूंढना पड़ सकता है नया कप्तान
बीसीसीआई सूत्र ने कहा कि इसमें कोई आशंका नहीं है कि पंत तेजी से ठीक हो रहे हैं। वह जल्द ही वापसी करेंगे यह भी तय है, लेकिन वह एग्जैक्ट किस समय में वापसी करेंगे यह बताना मुश्किल हो रहा है। हो सकता है कि पंत आधा आईपीएल खत्म होने के बाद टीम में लौटे। दूसरी ओर अगर पंत आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के हिस्सा नहीं बन पाते हैं, तो दिल्ली के लिए कौन कप्तानी करेगा, यह भी बड़ा सवाल बना हुआ है। हाल ही में भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कहा था कि अगर पंत एक पैर पर भी ठीक रहते हैं, तो उन्हें टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में शामिल करना चाहिए, लेकिन पंत को जरूर खिलाना चाहिए। ऐसे में पंत की विश्व कप में वापसी होती है या फिर नहीं इस पर भी फैंस की नजर होगी।
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
22 mins agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
59 mins agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
1 hr agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
1 hr agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
2 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
3 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
3 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
4 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines