IPL 2024 Auction: जम्मू-कश्मीर के 10 क्रिकेटर हुए शॉर्टलिस्ट, 21 वर्षीय तेज गेंदबाज के लिए जी जान लगा देंगी सभी टीमें

आईपीएल 2024 की नीलामी के लिए कुल 590 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इसमें से 10 खिलाड़ी जम्मू-कश्मीर से हैं।

IPL 2024 Auction Mujtaba Yousuf Jammu & Kashmir

Image Credit: Social Media

Indian Premier League 2024: वर्ल्ड कप 2023 का खुमार भारतीय फैंस के सिर से अभी उतरा भी नहीं था कि आईपीएल 2024 की तैयारी ने रोमांच का तापमान बढ़ाना शुरू कर दिया है। आगामी 19 दिसंबर को देश की प्रतिष्ठित लीग के लिए दुबई में मिनी नीलामी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। आईपीएल 2024 के लिए जम्मू-कश्मीर के कुल 10 क्रिकेटरों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। मुख्य टीमें इन सभी खिलाड़ियों में खास रुचि दिखा रही हैं।

विज्ञापन

मिनी नीलामी के लिए 590 खिलाड़ी हुए हैं शॉर्टलिस्ट:

आईपीएल 2024 की नीलामी के लिए कुल 590 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। मिनी नीलामी में जम्मू-कश्मीर से आने वाले खिलाड़ियों का नाम मुजतबा यूसुफ, रसिख सलाम, परवेज रसूल, कामरान इकबाल, फाजिल राशिद, हेनान मलिक, आबिद मुश्ताक, नासिर लोन, औकिब नबी और विवरांत शर्मा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

मुजतबा केकेआर और आरसीबी के रह चुके हैं नेट बॉलर:

21 वर्षीय युवा तेज गेंदबाज मुजतबा यूसुफ कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के नेट बॉलर रह चुके हैं। इस बार पूरी संभावना है कि उन्हें किसी एक टीम में स्थायी जगह मिल सकती है। घरेलू क्रिकेट में उन्होंने कुल 21 मुकाबले खेले हैं। इस बीच उन्हें 20 सफलता हाथ लगी है।

अनुभवी परवेज रसूल एक बार फिर ताल ठोकने के लिए तैयार हैं। 34 वर्षीय खिलाड़ी 50 लाख रुपये की बेस प्राइस के साथ नीलामी में उतर रहा है। रसूल के पास आईपीएल में शिरकत करने का अनुभव है।

विज्ञापन

आबिद मुश्ताक, औकिब नबी और नासिर लोन जैसे खिलाड़ियों को कई टीमों ने ट्रायल के लिए बुलाया है। मौजूदा समय में घाटी के दो क्रिकेटर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा हैं। इसमें अब्दुल समद और उमरान मलिक का नाम शामिल है। फ्रेंचाइजी ने इन दोनों खिलाड़ियों को क्रमशः 4-4 करोड़ रुपये में बरकरार रखा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ