---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL 2024: KKR ने स्टार्क पर क्यों खेला 24.75 करोड़ का बड़ा दांव? ये हैं 3 बड़ी वजह

IPL 2024: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को कोलकाता ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा है। क्या है इसके 3 मुख्य कारण, यहां पढ़ें।

---विज्ञापन---

IPL 2024: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने इतिहास रच दिया है। स्टार्क आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने स्टार्क पर बहुत बड़ी दांव खेला है। कोलकाता ने मिचेल स्टार्क को 24.75 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। स्टार्क को खरीदने के लिए कोलकाता और गुजरात टाइटंस में रेस लगी थी। आखिरकार कोलकाता ने स्टार्क पर आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी बोली लगाते हुए उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि स्टार्क को इतनी अधिक कीमत क्यों मिली। किन कारणों से स्टार्क को 24.75 करोड़ की बड़ी रकम में खरीदा गया है, चलिए आपको बताते हैं इसके 3 बड़े कारण।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IPL 2024 Auction: ऑक्शन में जोश हेजलवुड का नाम आते ही, RCB ने जोड़े हाथ; वायरल हुआ रिएक्शन

इन 3 कारणों से स्टार्क पर लगी सबसे बड़ी बोली

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मिचेल स्टार्क पूरे 9 साल बाद आईपीएल में वापसी करने वाले हैं। स्टार्क ने अपना आखिरी आईपीएल सीजन 2015 में खेला था। स्टार्क ने साल 2014 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए डेब्यू किया था और आखिरी सीजन आरसीबी के लिए 2015 में खेला था। इसके बाद स्टार्क ने आईपीएल खेलने से इनकार कर दिया था। इस बार स्टार्क फिर से आईपीएल में वापसी कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IND vs SA 2nd ODI Live Updates: भारत को लगा पहला झटका, रुतुराज गायकवाड़ पहले ही ओवर में आउट

---विज्ञापन---

स्टार्क का रिकॉर्ड है मिसाल

मिचेल स्टार्क को कोलकाता ने इतनी बड़ी रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया है, इसका सबसे बड़ा कारण है स्टार्क का रिकॉर्ड। स्टार्क कमाल के फॉर्म में चल रहे हैं। टी20 क्रिकेट में भी स्टार्क का रिकॉर्ड शानदार रहा है। स्टार्क ने अभी तक कुल 58 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 73 विकेट भी चटकाए हैं। स्टार्क का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन वह था, जब उन्होंने 20 रन देकर 4 विकेट लिए थे। इसके अलावा स्टार्क ने 27 आईपीएल भी खेले हैं, जिसमें उन्होंने 34 विकेट चटकाए थे। आईपीएल में स्टार्क का बेहतरीन प्रदर्शन 15 रन देकर 4 विकेट लेने का है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IPL 2024 Auction: मिचेल स्टार्क ने तोड़ा पैट कमिंस का रिकॉर्ड, बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी

शार्दुल ठाकुर की जगह थी खाली

मिचेल स्टार्क पर इतना बड़ा दांव खेलने का दूसरा कारण है कि कोलकाता को एक अच्छी गेंदबाज की जरूरत थी। कोलकाता ने ऑलराउंडर खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर को रिलीज कर दिया था। इसके अलावा कोलकाता ने पिछले साल उमेश यादव को भी रिलीज कर दिया था, ऐसे में कोलकाता को इस रिक्त स्थान को भरने के लिए एक अच्छे गेंदबाज की जरूरत थी, इसी कारण से गंभीर ने कोलकाता पर इतना बड़ा दांव खेला।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IPL 2024 Auction: डैरिल मिचेल पर जमकर बरसा पैसा, CSK ने फिर मार ली बाजी

---विज्ञापन---

विश्व कप में कमाल का प्रदर्शन

मिचेल स्टार्क को इतनी बड़ी रकम मिलने का तीसरा और सबसे बड़ा कारण है स्टार्क का फॉर्म में रहना। मिचेल स्टार्क ने आईसीसी विश्व कप 2023 में खूब कोहराम मचाया था। स्टार्क ने ऑस्ट्रेलिया को विश्व कप जिताने में भी काफी अहम भूमिका निभाई है। स्टार्क ने बीते आईपीएल सीजन में कुल 16 विकेट अपने नाम किए थे। इससे साफ है कि भारत की पिच पर भी स्टार्क गेंदबाजी से आग उगलते हैं, इसी कारण से कोलकाता ने स्टार्क पर भरोसा जताया और इतनी बड़ी रकम देकर खरीदा।

First published on: Dec 19, 2023 05:13 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola