IPL 2024 Auction: आईपीएल 2024 ऑक्शन में आज कई रिकॉर्ड्स बने। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर ऑक्शन में करोड़ों रुपये की बरसात हुई। मिचेल स्टार्क पर आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी बोली लगी। मिचेल स्टार्क को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ रुपये खर्च करके टीम में शामिल किया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान पैट कमिंस पर भी ऑक्शन में जमकर पैसा बरसा। सनराइजर्स हैदराबाद ने पैट कमिंस को 20.5 करोड़ रुपये में खरीदा।
वहीं एक ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ऐसा भी रहा, जिसका नाम ऑक्शन में आते ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपने हाथ जोड़ लिए। जी हां हम बात कर रहे तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की। जोश हेजलवुड को ऑक्शन से पहले आरसीबी ने ही रिलीज किया था, तो वहीं जैसे ही ऑक्शन में हेडलवुड का नाम आया तो आरसीबी ने हाथ जोड़ लिए।
आरसीबी का ये रिएक्शन अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर अब फैंस भी कमेंट करके काफी मजे ले रहे हैं। जोश हेजलवुड वैसे भी आईपीएल 2024 के पहले चरण में नहीं खेल पाए थे। जिसको देखते ही किसी भी फ्रेंचाइजीज जोश पर बोली नहीं लगाई और वो ऑक्शन में अनसोल्ड रहे।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024 Auction: मिचेल स्टार्क ने तोड़ा पैट कमिंस का रिकॉर्ड, बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी
RCB के हाथ लगा एक खिलाड़ी
आईपीएल 2024 ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम अभी तक एक ही खिलाड़ी को खरीद पाई है। आरसीबी ने वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ पर 11.5 करोड़ रुपये खर्च करके अपनी टीम में शामिल किया। ऑक्शन के लिए अल्जारी का बेस प्राइस महज 1 करोड़ रुपये था।
ऑक्शन से पहले आरसीबी ने अपने तीन गेंदबाजों वानिंदु हसरंगा, जोश हेजलवुड और हर्षल पटेल को रिलीज किया था। जिसके बाद अभी तकत आरसीबी ने ऑक्शन में एक ही तेज गेंदबाज को खरीदा है। फिलहाल आरसीबी के पास 11 करोड़ से ज्यादा की राशि बची है और उसको अपने खाली स्लॉट भरने हैं।
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
4 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
5 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
5 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
6 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
6 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
7 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
8 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
8 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines