IPL 2024: ऑक्शन से पहले टीजर आया सामने, दुबई में चमकी आईपीएल ट्रॉफी; Watch Video
IPL 2024 Auction: आईपीएल 2024 ऑक्शन से पहले दुबई में खिलाड़ियों की नीलामी तैयारियां शुरु। रिलीज हुआ टीजर।
Edited By Vishal Pundir

Image Credit: Social Media
Edited By Vishal Pundir

Image Credit: Social Media
IPL 2024 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2024) के लिए अब सभी तैयारियां हो चुकी है। 19 दिसंबर को दुबई में खिलाड़ियों पर बोली लगने वाली है। जिसको लेकर आज ऑक्शन का टीजर आईपीएल के ऑफिशियल अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आईपीएल की ट्रॉफी अब दुबई पहुंच गई है। आईपीएल 2024 ऑक्शन का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में कोका-कोला एरिना में होगा।
ऐसा पहली बार हो रहा है जब आईपीएल ऑक्शन भारत से बाहर विदेश में हो रहा है। पिछले साल भी ऐसी खबरें सामने आई थी जब बीसीसीआई ने आईपीएल ऑक्शन इस्तांबुल में कराने का फैसला किया था लेकिन फिर बीसीसीआई ने अपना मन बदल लिया था।
Welcome to Dubai! 🌇
We are all set for the #IPLAuction 🔨
The 🏆 in all its glory ✨#IPL pic.twitter.com/BZ2JpT0awP
— IndianPremierLeague (@IPL) December 17, 2023
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: ‘हार्दिक पांड्या को MI का कप्तान बनाना क्रिकेटिंग सेंस..’ पूर्व दिग्गज ने फैंस के भड़कने पर जताई आपत्ति
आईपीएल 2024 ऑक्शन के लिए इस बार देश और विदेश के कुल 333 खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। 333 में 214 खिलाड़ी भारतीय है। इसके अलावा इन 333 खिलाड़ियों में से महज 77 खिलाड़ियों पर ही ऑक्शन में बोली लगने वाली है। 333 खिलाड़ियों में से 23 खिलाड़ी ऐसे है जिनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है। कई खिलाड़ी ऐसे होंगे जिनपर पहली बार बोली लगेगी तो कई खिलाड़ी ऐसे है जिनको फ्रेंचाइजीज ने रिलीज किया है। वहीं इस बार आईपीएल 2024 ऑक्शन की होस्ट मल्लिका सागर होंगी।
इस बार ऑक्शन में कई खिलाड़ी ऐसे जिन पर सभी फ्रेंचाइजीज बढ़चढ़कर बोली लगाने वाली है। जिसमें न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र, ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और वानिंदु हसरंगा जैसे खिलाड़ी शामिल है। रचिन रवींद्र इस बार आईपीएल में पहली बार हिस्सा ले सकते हैं। उन्होंने वनडे विश्व कप 2023 में अपनी शानदार बल्लेबाजी से सभी को इंप्रेस किया था।
जिसके बाद से आईपीएल फ्रेंचाइजीज की नजरें उन पर टिकी है। इसके अलावा तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क 8 साल के बाद आईपीएल में वापसी करने वाले है। अपना आखिरी आईपीएल सीजन मिचेल स्टार्क ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेला था। ऐसे में एक बार फिर से आरसीबी की नजरें स्टार्क पर होंगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: