IPL 2023, RCB vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में हर रोज कई रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच खेला जाने वाला है। इस मैच का आयोजन बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में किया जाएगा। मैच की शुरुआत शाम को 7:30 बजे होगी और टॉस 7 बजे होगा।
इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी कर रहे हैं वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कमान फाफ डू प्लेसी के हाथों में है। इस मैच में रॉयल चैलैंजर्स बैंगलोर की टीम दिल्ली के खिलाफ मिली जीत के बाद लय बरकरार रखना चाहेगी। वहीं चेन्नई की टीम राजस्थान के खिलाफ मिली हार के बाद वापसी करना चाहेगी। ये
और पढ़िए – GT vs RR: चटाक…Shami ने उखाड़ फेंका बटलर का स्टंप, देखें वीडियो
आईपीएल में दोनों का प्रदर्शन बराबर
न्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर दोनों का यह 5वां मुकाबला है। इससे पहले खेले 4-4 मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर दोनों ने 2-2 में जीत हासिल की है।
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) दोनों के 4-4 अंक हैं, लेकिन बेहतर नेट रनरेट के कारण एमएस धोनी की अगुआई वाली चेन्नई सुपर किंग्स छठे और फाफ डुप्लेसिस की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 7वें नंबर पर है।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं :-
चेन्नई सुपर किंग्स: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अंबाती रायुडू, मोईन अली, बेन स्टोक्स, रविंद्र जडेजा, अजिंक्य रहाणे, सिसांडा मगाला, शिवम दुबे, ड्वेन प्रिटोरियस, अहय मंडल, निशांत सिंधु, राजवर्धन हेंगरगेकर, मिशेल सेंटनर, सुभ्रांशु सेनापति, सिमरजीत सिंह, मथीसा पथिराना, महेश तीक्षणा, भगत वर्मा, प्रशांत सोलंकी, शेख रशीद और तुषार देशपांडे।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर: फाफ डुप्लेसी (कप्तान), विराट कोहली, मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल, दिनेश कार्तिक, शहबाज अहमद, अनुज रावत, आकाश दीप, महिपाल लोमरोर, फिन एलेन, सुयश प्रभुदेसाई, कर्ण शर्मा, सिद्धार्थ कौल, डेविड विली, वेन पार्नेल, हिमांशु शर्मा, मनोज भांडगे, राजन कुमार, अविनाश सिंह, सोनू यादव और माइकल ब्रेसवेल।
और पढ़िए – IPL 2023: ‘जब आप स्विंग गेंदबाजों को’, तूफानी शतक के बाद Venkatesh Iyer ने खोला बड़ा राज
IPL 2023, RCB vs CSK Live Streaming: मोबाइल और टीवी पर ऐसे देखें लाइव
यह मुकाबला सोमवार को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा और इसकी शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम में 07:30 बजे से होगी। मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो सिनेमा ऐप पर लाइव देखा जा सकता है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
13 mins agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
22 mins ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
1 hr agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
1 hr agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
1 hr agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
3 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
4 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
4 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines