IPL 2023: आईपीएल 2023 का 13वां मैच यश दयाल के लिए हमेशा दर्द देता रहेगा। इस मुकाबले में अपनी टीम गुजरात के लिए वह आखिरी ओवर डालने आए थे। उन्हें 29 रन डिफेंड करने थे, लेकिन रिंकू सिंह नाम के बल्लेबाज ने लगातार 5 बॉल पर 5 छक्के ठोक मैच का रूख पलट दिया। जिस तरह से यश दयाल छक्के खा रहे थे, उन्हें देख उनकी मां की हाल खराब हो गई थी। उन्हें इतना गहरा सदमा लगा था कि उन्होंने खानी पीना तक छोड़ दिया था। हालांकि काफी समझाने के बाद वह ठीक हैं। इस बात का खुलासा यश के पिता ने किया है।
पिता ने किया खुलासा
यश दयाल के पिता चंद्रपाल दयाल ने पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में खुलासा करते हुए कहा कि ”वह का दिन हमारे लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं था।’ यश की बड़ी बहन और पोषण आहार विशेषज्ञ शुचि ने इसके बाद अपनी मां की देखभाल की थी।’
और पढ़िए – IPL 2023: चार मैचों में हार के बाद तय हुआ अक्षर पटेल का ‘प्रमोशन’, डेविड वॉर्नर ने दिया बड़ा बयान
मजबूत बने रहना जरूरी
यश के पिता चंद्रपाल दयाल ने उस पल को याद करते हुए कहा कि ‘खेलों में ऐसा समय आता है, यहां तक कि जिंदगी में भी आपको असफलताएं मिलती हैं। ऐसे में मजबूत बने रहना महत्वपूर्ण होता है। पिता चंद्रपाल ने आगे कहा कि 5 छक्के लगाने के बाद टीम के सभी साथियों ने उसे (यश) अपने पास बिठाकर सांत्वना दी। बाद में नाच गाना भी हुआ और उन्होंने उसके साथ अच्छे पल बिताए।’
रिंकू सिंह और यश दयाल दोनों यूपी से आते हैं। यह घरेलू क्रिकेट भी एक ही टीम से खेलते हैं। इसलिए दोनों एक दूसरे की ताकत-कमजोरी भी जानते हैं। दोनों आपस में काफी अच्छे दोस्त भी हैं, लेकिन आईपीएल में दोनों की टीमें अलग-अलग है। रिंकू जहां केकेआर से खेल रहे हैं तो वहीं यश गुजरात टाइटन्स का हिस्सा हैं।
और पढ़िए – IPL 2023: आखिरी ओवर में ये 3 गलतियां पड़ गईं दिल्ली कैपिटल्स पर भारी
मैच का हाल
इस मुकाबले में गुजरात ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 204 रन बनाए थे। 205 रनों के टारगेट का पीछा कर रही कोलकाता की टीम को आखिरी ओवर में 29 रन बनाने थे। 20वें ओवर की पहली गेंद पर साथी खिलाड़ी उमेश यादव ने सिंगल लेकर रिंकू सिंह को स्ट्राइक दी। इसके बाद अगली 5 गेंदों पर इस खिलाड़ी ने 5 छक्के जमाकर अपनी टीम को जीता दिया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoLIVE: बारिश के कारण रोमांचक मोड़ पर रूका खेल, टीम इंडिया के पास मौका
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines