IPL 2023: आईपीएल के 16वें एडिशन का आगाज 31 मार्च से होने जा रहा है। यह लीग 2008 में शुरू हुआ था। 15 साल बीतने के बाद भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम एक भी बार टाइटल को नहीं जीत पाई है, जबकि इस टीम में एक से बढ़कर एक धाकड़ खिलाड़ी रहे। इसके बाद भी RCB क्यों खिताब नहीं उठा पाई? इसे लेकर टीम के स्टार खिलाड़ी रहे क्रिस गेल ने अपनी राय दी है।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर द्वारा अभी तक आईपीएल (IPL) की एक भी ट्रॉफी नहीं जीत पाने को लेकर क्रिस गेल ने कहा कि ‘RCB में केवल तीन ही खिलाड़ियों पर सबका मेन फोकस रहता था और बाकी खिलाड़ी खुद को अलग-थलग महसूस करते थे और फ्रेंचाइजी के साथ वो जुड़ाव महसूस ही नहीं कर पाते थे, इसी वजह से टीम एकजुट होकर नहीं खेल पाती थी और टाइटल नहीं जीत पाए।
और पढ़िए –WTC 2021-23: विजडन ने चुनी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की बेस्ट प्लेइंग 11, जडेजा समेत इन भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह
RCB के टाइटल नहीं जीतने पर गेल ने दिया ये बयान
जियो सिनेमा पर बातचीत के दौरान क्रिस गेल ने कहा कि ‘कई बार जब आप फ्रेंचाइजी के मेन प्लेयर होते हैं तो फिर मैं हमेशा अपने जोन में ही रहता था। आरसीबी के नजरिए से अगर देखें तो जहां तक मुझे लगता है कई सारे खिलाडी खुद को अलग-थलग महसूस करते थे। कई सारे प्लेयर्स को लगता था कि वो फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं ही नहीं।
3 प्लेयर को RCB में मिलता रहा अटेंशन- गेल
क्रिस गेल ने आगे कहा कि ‘ऐसा लग रहा था कि केवल तीन ही खिलाड़ियों मुझे, विराट और एबी डीविलियर्स को ही सारा अंटेशन मिल रहा है। इसी वजह से बाकी खिलाड़ी खुद को टीम से जुड़ा हुआ महसूस नहीं करते थे। जब ये चीज टीम के अंदर होती है तो फिर टाइटल जीतना मुश्किल हो जाता है।’
और पढ़िए –IPL 2023: शाहिद अफरीदी ने खोल दिया Team India की ताकत का राज, IPL की तारीफ में दिया ये बड़ा बयान
3 बार फाइनल में पहुंची है RCB
आपको बता दें कि क्रिस गेल कई सालों तक वो RCB के लिए खेले हैं। उन्होंने कई मैच जिताऊ पारियां भी खेलीं और काफी रन बनाए। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम पिछले 15 साल में तीन बार फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन ट्रॉफी नहीं उठा पाई। इसके बाव भी आरसीबी का फैन बेस काफी तगड़ा रहा है।
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
10 mins agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
43 mins agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
1 hr agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
1 hr agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
1 hr agoग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ 341 रन ठोक तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया को हराकर अफगानिस्तान बना हांगकांग सुपर सिक्सेस का नया चैंपियन
2 hrs agoअर्शदीप सिंह का पावरप्ले में राज, दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों को छोड़ा पीछे
2 hrs ago5वें T20I में हारी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में ही जीता मुकाबला
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines