नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद को लगातार टीम में बदलाव के साथ भारी नुकसान उठाना पड़ा है। जिस टीम ने 2016 में अपना पहला आईपीएल खिताब जीता और डेविड वार्नर के नेतृत्व में प्लेऑफ में पहुंची, उसी खिलाड़ी को हटा दिया गया। SRH ने डेविड वार्नर को बाहर कर दिया और राशिद खान को भी आईपीएल 2022 मेगा नीलामी से पहले रिलीज कर दिया, जिससे पूरे सेटअप की रीढ़ टूट गई।
SRH के व्यवहार से नाखुश मोहम्मद नबी
SRH प्रबंधन से जुड़ीं कई रिपोर्ट्स भी सामने आई थीं। फ्रेंचाइजियों का अपने स्टार खिलाड़ियों के साथ व्यवहार करने का तरीका फैंस को भी पसंद नहीं आया। अब टीम के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद नबी ने टीम के भीतर घटनाओं के बारे में बात की है। हालांकि नबी ने इस बात का खुलासा नहीं किया कि वास्तव में क्या हुआ, लेकिन फ्रेंचाइजियों द्वारा डेविड वार्नर और राशिद खान जैसे खिलाड़ियों के साथ किए गए व्यवहार से वह खुश नहीं दिखे।
और पढ़िए – डेवोन कॉनवे ने टेस्ट में रचा इतिहास, तोड़ डाला 37 साल पुराना रिकॉर्ड
खिलाड़ी फ्रेंचाइजी के लिए खेलने के इच्छुक नहीं थे
नबी ने स्पोर्ट्सयारी से कहा- जब मैं और राशिद 2017 में SRH में आए और जिस तरह से हम अगले तीन वर्षों तक खेले, तब टीम संयोजन और प्रदर्शन सबसे अच्छा था, लेकिन उसके बाद पिछले दो सालों में टीम के साथ क्या हुआ, किसने किया और क्यों किया, मैं नहीं जानता। टीम कॉम्बिनेशन से लेकर कोचिंग स्टाफ और माहौल तक सब कुछ बदल गया। खिलाड़ी फ्रेंचाइजी के लिए खेलने के इच्छुक नहीं थे।
टीम को नष्ट करने के बजाय बनाने के बारे में सोचना चाहिए
नबी ने आगे कहा- SRH जितनी बड़ी फ्रेंचाइजी को टीम को नष्ट करने के बजाय बनाने के बारे में सोचना चाहिए। उन्हें एकाएक बदलाव करने के बजाय धीरे-धीरे एक अच्छी टीम बनाने पर ध्यान देना चाहिए था। उन्होंने राशिद को जाने दिया जो पांच साल तक उनके लिए एक ब्रांड था। न केवल राशिद बल्कि अन्य शीर्ष खिलाड़ी भी, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। मुझे समझ नहीं आया कि वे क्या करना चाहते थे। मोहम्मद नबी इस साल आईपीएल ऑक्शन में किसी भी टीम द्वारा नहीं चुने गए हैं।
और पढ़िए – ‘सामान भी नहीं लेने दिया…’, रमीज राजा के विस्फोटक खुलासों पर PCB ने जारी किया ये बयान
मोहम्मद नबी को आईपीएल से सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और सर्वश्रेष्ठ कप्तान चुनने के लिए भी कहा गया था। अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान ने जोस बटलर को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, जसप्रीत बुमराह को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और महेंद्र सिंह धोनी को लीग में सर्वश्रेष्ठ कप्तान के रूप में नामित किया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
38 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
56 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines