'सामान भी नहीं लेने दिया...', रमीज राजा के विस्फोटक खुलासों पर PCB ने जारी किया ये बयान

ramiz raja PCB

ramiz raja PCB

नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष पद से बर्खास्त किए जाने के कुछ दिनों बाद रमीज राजा ने सोमवार को एक घंटे के ऑनलाइन सेशन में कई विस्फोटक खुलासे किए। फैंस को संबोधित करते हुए उन्होंने पीसीबी के नए शासन की जमकर आलोचना की। न केवल उन्होंने नए पीसीबी प्रमुख नजम सेठी पर निशाना साधा, बल्कि आधिकारिक घोषणा के बाद अगली सुबह उनके साथ हुए दुर्व्यवहार के बारे में भी कई खुलासे किए।

विज्ञापन

पीसीबी के सीओओ ने कहा- वापस कर दिया जाएगा सामान 

अपने यूट्यूब चैनल पर रमीज राजा ने कहा- इन्होंने ऐसा हमला किया क्रिकेट बोर्ड में आके। इन लोगों ने मेरा सामान भी नहीं लेने दिया। सुबह ये 9 बजे, 17 बंदे दनदनाते फिर रहे थे क्रिकेट बोर्ड में, जैसे कि कोई एफआईए का छापा पड़ गया हो। हालांकि पीसीबी ने राजा के विस्फोटक खुलासे पर स्पष्टीकरण भी जारी किया है। पीसीबी के मुख्य संचालन अधिकारी सलमान नसीर ने आधी रात को पोस्ट किए गए एक ट्वीट में पुष्टि की कि उनका सारा सामान उनके द्वारा कलेक्ट किया गया था और उन्हें पीसीबी की हिरासत में सुरक्षित रखा गया है। सौंपने की सामान्य प्रक्रिया के तहत उनका सामान वापस कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

15 महीने तक पीसीबी अध्यक्ष रहे रमीज राजा

सितंबर 2021 में पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान के विश्व कप विजेता कप्तान इमरान खान द्वारा नियुक्त किए जाने के बाद राजा ने 15 महीने तक पीसीबी अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। उनके छोटे कार्यकाल के दौरान पाकिस्तान ने व्हाइट बॉल क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन किया। टीम टी 20 वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंची। पिछले दो संस्करणों में टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल और फाइनल में भी जगह बनाई। वे एशिया कप के फाइनल में भी पहुंचे, जहां उन्होंने सुपर 4 चरण में भारत को हराया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ