नई दिल्ली: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) के बीच आईपीएल 2023 के नौवें मुकाबले में केकेआर ने आरसीबी को 81 रनों से रौंद डाला। 205 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की पूरी टीम स्पिनर्स के आगे महज 123 रनों पर ढेर हो गई। इस मैच में भले ही मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने 4 विकेट चटकाए, लेकिन इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर डेब्यू करने आए सुयश शर्मा ने महफिल लूट ली। लेग ब्रेक गेंदबाज सुयश ने अपनी मिस्ट्री स्पिन से दिनेश कार्तिक को 9, अनुज रावत को 1 और कर्ण शर्मा को 3 रन पर पवेलियन भेजा। दिल्ली के रहने वाले 19 साल के गेंदबाज सुयश को इस ड्रीम डेब्यू के लिए कई दिग्गज क्रिकेटरों से बधाई मिल रही है।
उम्मीद थी कि पिच से स्पिनरों को मदद मिलेगी
केकेआर कोच चंद्रकांत पंडित ने मैच के बाद कहा- यह एक अच्छी जीत है। शुरुआती विकेट गंवाने के बाद लड़कों ने जिस तरह का जज्बा दिखाया है, वह काबिले तारीफ है। अच्छा संकेत है कि हमने 200 से अधिक का स्कोर बनाया। हमें उम्मीद थी कि पिच से स्पिनरों को मदद मिलेगी, लेकिन इसके लिए आपको बोर्ड पर रन चाहिए होते हैं।
और पढ़िए – IPL 2023: ‘RCB के यह 2 खिलाड़ी इस सीजन जबरदस्त प्रदर्शन करेंगे’, क्रिस गेल ने की बड़ी भविष्यवाणी
हमने उसे ट्रायल मैचों में देखा
शार्दुल ठाकुर और रिंकू सिंह ने जिस तरह से बल्लेबाजी की उसके लिए बधाई देनी होगी। वरुण ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की, यहां तक कि सुनील नरेन ने भी शानदार प्रदर्शन किया। नवागंतुक सुयश ने शानदार प्रदर्शन कर हमें सपोर्ट किया। हमने उसे ट्रायल मैचों में देखा और जिस तरह से उसने गेंदबाजी की उससे हम बेहद खुश थे। उसे समझना मुश्किल है। अहम यह भी है कि वह अनुभवहीन है, लेकिन बहुत अच्छा रवैया दिखाता है।
और पढ़िए – IPL 2023: सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़े कप्तान एडन मार्करम, जीत की राह पर लौटना चाहेगी टीम
सुयश एक आत्मविश्वासी युवक है
वहीं केकेआर कप्तान नितीश राणा ने मैच के बाद कहा- पिछले मैच में बहुत सारी सकारात्मक चीजें थीं। हमारे सात विकेट आउट हो गए थे, फिर भी हम लड़े। आज हमने शानदार संघर्ष दिखाया। गुरबाज ने शीर्ष क्रम में शानदार पारी खेली और ठाकुर ने खेल का रंग ही बदल दिया। रिंकू को भी श्रेय दिया जाना चाहिए क्योंकि उन्होंने ठाकुर के बाद शानदार पारी खेली। उमेश और साउथी ने गेंद से अच्छी शुरुआत की। फिर हमारे स्पिनरों ने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की। नियमित रूप से विकेट लेना हमारे लिए शानदार रहा। सुयश एक आत्मविश्वासी युवक है और उसे खुद पर विश्वास है। उसने अपने मौके का फायदा उठाया और उसे इस तरह से गेंदबाजी करते देखना शानदार था।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
35 mins agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
47 mins agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
1 hr agoLIVE: वेस्टइंंडीज की अच्छी शुरुआत, शाई होप और ज्वेल एंड्रयू क्रीज पर
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
1 hr agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
1 hr ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
2 hrs agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
3 hrs agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines